फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के मैच में बेटे संग दिखीं नीता अंबानी, तिरंगा लेकर टीम को ऐसे किया चीयर

Mon, 17 Jun 2019 12:12 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nita ambani - फोटो : social media
वर्ल्ड कप 2019 में भारत ने पाकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज की। इस दौरान देशवासियों का उत्साह चरम पर रहा। मैनचेस्टर में हुए इस मैच को देखने के लिए कई सेलिब्रिटीज का जमावड़ा देखा गया। इनमें रणवीर सिंह और सैफ अली खान तो प्रमुख थे ही वहीं नीता अंबानी भी क्रिकेट को एंजॉय करने पहुंची थीं।
विज्ञापन

2 of 5
akash ambani - फोटो : social media
नीता अंबानी का क्रिकेट प्रेम जगजाहिर है। आईपीएल के दौरान भी वो लगातार स्टेडियम में मौजूद रहती हैं और टीम का उत्साह बढ़ाती हैं। भारत-पाकिस्तान के मैच के दौरान भी नीता खुद को रोक नहीं पाईं और बेटे के साथ मैच देखने जा पहुंचीं।
विज्ञापन

3 of 5
Nita Ambani - फोटो : file photo
स्टेडियम की बालकनी में खड़े होकर नीता अंबानी तिरंगा लहराती दिखीं। उन्होंने ब्लू कलर की जर्सी पहन रखी थी। वहीं उनके बेटे आकाश अंबानी भी यहां नजर आए। दोनों तस्वीरें नीता अंबानी के फैन पेज से शेयर की गई हैं।
 

4 of 5
salman khan and taimur - फोटो : social media
भारत की इस जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को बधाई देने में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी पीछे नहीं रहे। सलमान खान से लेकर कई दिग्गज सेलेब्स ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है। सलमान खान ने टि्वटर पर एक फोटो शेयर की। इसमें वो इंडिया लिखी हुई टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने लिखा, 'बधाई हो टीम भारत'। वहीं तैमूर की भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें तैमूर इंडिया लिखी हुई टीशर्ट पहन सैल्यूट करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer singh - फोटो : Twitter
इन सभी स्टार्स ने मिलकर भारत को चियर किया। वहीं रणवीर सिंह भी मैनचेस्टर पहुंचे और पूरी टीम में जोश भर दिया। रणवीर ने सभी क्रिकेटर्स के साथ फोटो क्लिक करवाई। मैच शुरू होने से पहले रणवीर ने शिखर धवन के साथ खूब सारी बातें की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें