अंबानी परिवार के हर सदस्य पर सभी की निगाहें होती हैं। कोई फंक्शन हो या इवेंट, जहां कहीं भी परिवार के सदस्य जाते हैं कैमरे उनकी ओर मुड़ जाते हैं। हालांकि अंबानी खानदान दो हिस्सों में बंट चुका है एक मुकेश अंबानी का परिवार दूसरा अनिल अंबानी का परिवार, लेकिन हर खास मौके पर सभी साथ जुटते हैं। परिवार की बड़ी बहू नीता अंबानी जहां हमेशा सुर्खियों में रहती हैं वहीं अभिनेत्री रह चुकीं टीना अंबानी सार्वजनिक रूप से कम ही नजर आती हैं। सभी जानना चाहते होंगे कि देश के सबसे अमीर खानदान की बहू नीता अंबानी का अपनी देवरानी टीना अंबानी से कैसे रिश्ते हैं। तो चलिए तस्वीरों के जरिए दिखाते हैं उनकी बॉन्डिंग कैसी है।