फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nisha Noor:देह व्यापार के दलदल में फंसकर एक्ट्रेस को हो गया था एड्स, आखिरी समय में शरीर पर रेंगने लगे थे कीड़े

Sun, 18 Sep 2022 08:01 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निशा नूर - फोटो : social media
80 के दशक में निशा नूर साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री थीं। अपने करियर में निशा नूर ने कमल हासन जैसे कई स्टार्स के साथ भी काम किया था। उनका करियर चमकदार रहा लेकिन धीरे-धीरे अभिनेत्र निशा लोगों से दूर होती चली गईं और उनकी असल जिंदगी किसी अंधेरे गर्त से कम नहीं रही। फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना सितारा रहीं निशा नूर की मौत भी इतनी दर्दनाक रही कि जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।
विज्ञापन

2 of 5
निशा नूर - फोटो : social media
निशा का जन्म साल 1962 को तंबरम में हुआ था। 80 के देश में साउथ सिनेमा  निशा नूर का सिक्का चलता था। उन्होंने कई हिट फिल्मों में जैसे 1981 की फिल्म 'टिक! टिक! टिक!', 1990 में फिल्म 'अय्यर द ग्रेट', 1986 की फिल्म 'कल्याणा अगथिगल' आदि में काम किया था। निशा न केवल अपने शानदार अभिनय बल्कि खूबसूरती के लिए भी पहचानी जाती थीं, लोग उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते थे लेकिन आखिरी समय में कोई उनकी सुध लेने वाला भी नहीं था।
विज्ञापन

3 of 5
निशा नूर - फोटो : social media
निशा नूर बेशक आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन सिनेमा में उनके योगदान के लिए वह हमेशा याद की जाएगा। निशा नूर की जिंदगी की सच्चाई जानकर किस के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। कभी सिनेमा का जाना-माना चेहरा रहीं निशा नूर साल 2007 में एक दरगाह के बाहर बहुत बुरी हालत में पायी गईं थीं। कोई उन्हें पहचान तक नहीं पाया था। जब निशा नूर दरगाह के बाहर मिली तो उनके बदन पर कीड़े और चींटियां रेंग रही थी।

4 of 5
निशा नूर - फोटो : social media
निशा नूर लंबे समय तक किसी के संपर्क में नहीं थीं और जब वह दरगाह के बाहर मिली तो उनकी हालत ऐसी हो चुकी थी कि पहचानना भी मुश्किल था। इसके बाद अभिनेत्री को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पता चला कि उन्हें एड्स है और इसके चलते उनकी हालत और खराब होती चली गई। साल 2007 में निशा नूर ने इस दुनिया से अलविदा कह दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निशा नूर - फोटो : social media
देह व्यापार की दलदल में फंसकर हुआ एड्स
निशा ग्लैमर की दुनिया में बहुत तेजी से चमकी थीं और कुछ ही फिल्मों से उन्होंने अपनी पहचान बना ली थी लेकिन ये सफलता ज्यादा दिनों तक नहीं रहीं, धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता और काम मिलना बंद हो गया। जिसकी वजह से वह आर्थिक तंगी से जूझने लगीं और यहां तक खबरें आईं कि किसी ने उन्हें वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल दिया था। कहा तो ये भी जाता है कि यहीं से निशा को एड्स जैसी जानलेवा बीमारी हुई। अभिनेत्री निशा नूर भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनका शानदार अभिनय हमेशा उनकी याद दिलाता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें