तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कवि कुमार आजाद के निधन के बाद उसकी रेटिंग में जो दो महीने से गिरावट देखने को मिल रही थी, उसे उठाने के लिए डॉ. हाथी की धमाकेदार वापसी होगी। इनके शो में ना होने से शो कि टीआरपी कम होने लगी थी। तारक मेहता के निर्माताओं ने इनकी एंट्री के लिए गणेश उत्सव का दिन चुना है। शो में इनकी एंट्री तब होगी जब पूरी सोसाइटी बाढ़ के पानी में डूबी होगी। उस वक्त डॉ हाथी गणपति के साथ आएंगे फिर सबके चेहरे की मुस्कान वापिस आ जाएगी और सब मिलकर बप्पा कि आरती करेंगे