फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में 'गर्मी' बढ़ाने आ रही 'निरहुआ' और आम्रपाली की सुपरहिट जोड़ी

Mon, 01 May 2017 10:47 AM IST
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
1 of 7
Nirahua Amrapali Dubey - फोटो : facebook
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ऊर्फ निरहुआ और भोजपुरी फिल्मों की 'रानी' कहे जाने वाली आम्रपाली दूबे की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार यह सुपरहिट जोड़ी मई की भीषण गर्मी में और आग भड़काने आ रही है। आगे की स्लाइड में जानिये क्या है माजरा...
विज्ञापन

2 of 7
Nirahua Amrapali Dubey - फोटो : facebook
वर्ष 2014 में आम्रपाली दूबे ने पहली बार किसी भोजपुरी फिल्म में काम किया। यह फिल्म थी निरहुआ हिंदुस्तानी। आम्रपाली दूबे और निरहुआ की हॉट जोड़ी ने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस में जैसे आग सी लगा दी। इस फिल्म ने यूपी और बिहार में धूम मचा दी।
विज्ञापन

3 of 7
Nirahua Amrapali Dubey - फोटो : अमर उजाला
निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफलतम फिल्मों में शुमार हुई। यह निरहुआ की 50 वीं फिल्‍म थी। इस हॉट जोड़ी को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया। इस फिल्म में निरहुआ अपनी ड्रीम गर्ल की तलाश में मुंबई जाते हैं जहां उनकी मुलाकात सोना यानि आम्रपाली दूबे से होती है।

4 of 7
Nirahua Amrapali Dubey - फोटो : facebook
बाहुबली-2 का तूफान ‌थमने के बाद अब एक बार फिर अपनी फिल्म का सिक्वल लेकर आ रही है। नाम है निरहुआ हिंदुस्तानी-2। यह फिल्म 12 मई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के निर्माता राहुल खान हैं। यूट्यूब पर इसके ट्रेलर को अब तक 18 लाख बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन

5 of 7
Nirahua Amrapali Dubey - फोटो : facebook
निरहुआ हिंदुस्तानी-2 में निरहुआ, आम्रपाली के साथ एक नई अभिनेत्री लांच हो रही है जिसका नाम है संचिका बनर्जी। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी के बीच एक और अभिनेत्री फिल्म की कहानी में कितना तड़का लगाएगी यह देखा काफी दिलस्चप होगा।
विज्ञापन

6 of 7
Nirahua Amrapali Dubey - फोटो : अमर उजाला
वहीं यह जोड़ी जल्द ही एक और फिल्म 'बलमा सिपहिया' में साथ नजर आएगी। इस फिल्म की शूटिंग आजमगढ़ में कुछ पहले ही हुई है। वहीं अब आम्रपाली दूबे अपनी एक और फिल्‍म 'गबरु' की शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं। फिल्म गबरु में वह एक्‍शन करती दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Nirahua Amrapali Dubey - फोटो : facebook
बता दें कि आम्रपाली खुलेआम सोशल मीडिया पर ऐलान कर चुकी हैं कि वह निरहुआ से प्यार करती हैं। हालांकि शादी को लेकर अभी तक इस चर्चित जोड़ी ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें