फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम्रपाली दुबे के बाद निरहुआ भी हुए कोरोना से संक्रमित, फिल्म की शूटिंग टली

Tue, 13 Apr 2021 04:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nirahua - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के बाद अब कोरोना वायरस ने भोजपुरी स्टार्स को अपनी जद में लेना शुरू कर दिया है। आम्रपाली दुबे के बाद अब भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनके दो स्टाफ मेंबर्स को भी कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया है। फिल्म के निर्देशक पदम सिंह ने इसकी जानकारी दी है। बता दें बीते कई दिनों से फिल्म की शूटिंग चल रही थी।

विज्ञापन

2 of 5
nirahua - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले निरहुआ ने हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि कोरोना के नियमों को ताक पर रखकर फिल्म की शूटिंग की जा रही थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
निरहुआ और आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram/dineshlalyadav
निरहुआ के कोविड पॉजिटिव होने की खबर पर उनके फैंस चिंता जाहिर कर रहे हैं। साथ ही वे एक्टर को अपना ध्यान रखने की सलाह भी दे रहे हैं। हालांकि कई फैंस निरहुआ को कोविड नियमों को ना मानने के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। बता दें, एक्टर की टीम बांदा के एक ग्रामीण इलाके में नियमों को नजरअंदाज करते हुए शूटिंग कर रही थी।

4 of 5
निरहुआ - फोटो : SELF
बता दें निरहुआ ने कोरोना टेस्ट करवाते हुए तस्वीर भी मंगलवार को सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने फैंस को चैत्र नवरात्र और हिंदू नव वर्ष की बधाई भी दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इससे पहले आम्रपाली दुबे भी कोरोना से संक्रमित हुईं हैं। वे फिलहाल होम क्वारंटीन हैं। आम्रपाली ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था- 'मैं आप सभी को जानकारी देना चाहती हूं कि मैं आज सुबह ही कोरोना संक्रमित पाई गई हूं। मैं और मेरे परिवार ने सभी एहतियाती उपाय और मेडिकल केयर ले लिए हैं। कृप्या चिंता ना करें हम पूरी तरह ठीक हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें