फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरहुआ की इस फिल्म का गाना रिलीज, आम्रपाली बोलीं- 'बत्ती बुतावा हो जियान हो ता रतिया..'

Tue, 05 Jun 2018 02:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
border
इस साल ईद के मौके पर भोजपुरी सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। एक फौजी के किरदार में निरहुआ काफी जच रहे हैं। इस बीच फिल्म 'बॉर्डर' का नया गाना रिलीज हो गया है। गाने के बोल हैं 'बेटुआ तोहार गोर होइ हो'।
विज्ञापन

2 of 4
border
यह एक रोमांटिक नम्बर है। गाने को आजाद सिंह ने लिखा है और रजनीश मिश्रा ने कंपोज किया है। निरहुआ और कल्पना ने गाने को अपनी आवाज दी है। फिल्म की खास बात ये है कि इसमें करीब 60 कलाकारों को कास्ट किया गया है। फिल्म के ट्रेलर के साथ -साथ फिल्म के गाने चर्चा का बिषय बन गए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
border
वैसे भी यूपी-बिहार में निरहुआ की फैन फॉलोविंग कुछ ज्यादा ही है। फिल्म में यू-ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे भी हैं। फिल्म में आम्रपाली सलमा नाम की औरत का किरदार निभा रही हैं। 'बॉर्डर' देशभक्ति पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया गया है, जिस वजह से कास्ट से लेकर फिल्म के हर हिस्से पर काफी मेहनत की गई है।
विज्ञापन

फिल्म मे जबरदस्त एक्शन है और कमाल के सीन हैं। बॉर्डर भोजपुरी की अब तक कि सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। संतोष मिश्रा फिल्म के लेखक निर्देशक है। वही प्रवेश लाल यादव फिल्म के निर्माता हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें