फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान नहीं था निमरत कौर के लिए फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाना, रवि शास्त्री संग अफेयर की खबरों ने किया था परेशान

Sat, 13 Mar 2021 04:12 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nimrat Kaur

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने यहां अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष किया। लेकिन कहते हैं ना कि सब्र का फल मीठा होता है। इसी तरह कई ऐसे नाम हैं, जिन्होंने धैर्य से काम लिया और सही समय आने पर उन्हें कामयाबी भी हासिल हुई। इन्हीं में से एक नाम निमरत कौर का भी है।

विज्ञापन

2 of 5
Nimrat Kaur
निमरत कौर सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म राजस्थान के पिलानी में हुआ था, लेकिन उनका शुरुआती जीवन और पढ़ाई-लिखाई सब दिल्ली में ही हुई। इसके बाद उनकी रुचि अभिनय और मॉडलिंग की तरफ बढ़ी। फिर वे मुंबई में शिफ्ट हो गईं। यहां उन्होंने प्रिंट मॉडल के तौर पर करियर की शुरुआत की।
विज्ञापन

3 of 5
nimrat
निमरत को सफलता इतनी आसानी से नहीं मिली। बॉलीवुड में अपनी जगह पक्की करने के लिए उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़े। निमरत कई बार रोईं बहुत बार टूटीं, लेकिन उन्होंने संघर्ष जारी रखा। एक समय था जब उनका नाम भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री से भी जोड़ा गया था। इन खबरों के सामने आने के बाद निमरत काफी परेशान भी हुईं।

4 of 5
निमरत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, इस मामले में दोनों की तरफ से कभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। इस तरह ये मामला रफा-दफा हो गया। निमरत ने स्ट्रगल के दौर में कई बार परेशानियां उठाईं। उनके लिए मुंबई में रह पाना मुश्किल हो रहा था। उन्हें इसका कोई अंदाजा नहीं था कि फिल्मों में रोल कैसे मिलता है, कास्ट कैसे किया जाता है और कॉन्टैक्ट कैसे बनाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nimrat
निमरत जब तस्वीरें लिए मुंबई की सड़कों पर उम्मीद तलाशती थीं, तब उन्हें यह नहीं पता था कि फोटो किसे दी जानी चाहिए। यहां तक कि उन्हें प्रोडक्शन हाउस के बारे में भी कोई जानकारी नहीं थी। इस वजह से उन्हें कई बार साइबर कैफे जाना पड़ता था, जहां से वे पता निकालती थीं। फिर उसी पते पर जाकर अपनी तस्वीरें देती थीं। लेकिन इतने कड़े इम्तिहान के बाद सफलता उनके हाथ लगी। ‘लंचबॉक्स’ और ‘एयरलिफ्ट’ में उन्हें नोटिस किया गया और उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें