अभिनेत्री निमरत कौर अपनी अपकमिंग फिल्म 'सेक्शन 84' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने अपनी मां का जन्मदिन धूमधाम से मनाया है। अभिनेत्री ने अपनी मां के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी मां के लिए एक शानदार नोट लिखा है।
विज्ञापन
2 of 5
निमरत कौर ने मनाया मां का जन्मदिन
- फोटो : इंस्टाग्राम@nimratofficial
निमरत की पोस्ट में क्या है?
अभिनेत्री निमरत कौर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं। उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। ऐसा लगता है कि अभिनेत्री अपनी मां को किसी रेस्टोरेंट में लेकर गई हैं। यहां उनके करीबी लोग भी नजर आ रहे हैं। सब एक साथ टेबल के पास बैठे नजर आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि सब एक-साथ मिलकर खाना खाने जा रहे हैं।
निमरत कौर ने मनाया मां का जन्मदिन
- फोटो : इंस्टाग्राम@nimratofficial
मां के साथ बाहर गईं निमरत
अभिनेत्री ने तस्वीरों के साथ लिखा 'कल मेरी प्यारी मां का जन्मदिन था। हमने शॉपिंग की, खूब बातें की, केक और दूसरी मजेदार चीजें खाईं। कई फोन से ढेर सारी तस्वीरें भी लीं।'
4 of 5
निमरत कौर ने मनाया मां का जन्मदिन
- फोटो : इंस्टाग्राम@nimratofficial
मां के लिए लिखी पोस्ट
उन्होंने आगे लिखा 'मम्मी, मैं आपसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। जैसी आप हैं, वैसी ही रहना। अपनी जिंदगी के हर गुजरते साल को हमारे लिए अब तक का सबसे बेहतरीन साल बनाने के लिए आपका शुक्रिया। मेरी सबसे प्यारी और दयालु मां को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।'
निमरत कौर ने मनाया मां का जन्मदिन
- फोटो : इंस्टाग्राम@nimratofficial
निमरत कौर का वर्कफ्रंट
पिछले साल निमरत कौर फिल्म 'स्काई फोर्स' में नजर आईं थीं। संदीप केवलानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में निमरत कौर के अलावा अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया और सारा अली खान थे। फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। 'कालीधर लापता' में उनका स्पेशल अपीयरेंस था। निमरत कौर जल्द ही फिल्म 'सेक्शन 84' का हिस्सा होंगी।