एफएमसीजी कंपनी वीडियोकॉन में नौकरी करते करते अभिनेता शाहरुख खान के करीब आए निखिल द्विवेदी की हीरो बनने की तमाम कोशिशें फ्लॉप हो चुकी हैं। अब वह साल की हर तिमाही में एक नई फिल्म का एलान करके चर्चा में बने रहते हैं। ये घोषणाएं वह बतौर फिल्म निर्माता करते हैं। हालांकि, फिल्म वह कभी कभार इक्का दुक्का ही बनाते हैं। उनकी पिछले एक साल में चौथी फिल्म का एलान शुक्रवार को हुआ है, देखना ये दिलचस्प रहेगा कि ये कब बनना शुरू होती है।