फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन, चिरंजीवी सहित पहुंचे ये बड़े सितारे

Tue, 08 Dec 2020 11:42 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निहारिका कोनिडेला की प्री वेडिंग सेरेमनी - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ फिल्मों की अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला की शादी में एक दिन बाकी है। उससे पहले प्री वेडिंग सेरेमनी की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर निहारिका और उनके मंगेतर चैतन्य जेवी की तस्वीरें छाई हुई हैं। संगीत सेरेमनी के बाद अब निहारिका की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें साउथ फिल्मों के कई बड़े सितारे पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
निहारिका कोनिडेला की प्री वेडिंग सेरेमनी - फोटो : इंस्टाग्राम
प्री वेडिंग सेरेमनी में तीनों भाई पवन कल्याण, नागा बाबू और चिरंजीवी लंबे समय के बाद एक फ्रेम में कैद हुए। तीनों सितारों ने सामान्य सी ड्रेस पहनी थी। इस दौरान राम चरण, अल्लू अर्जुन और परिवार के बाकी सदस्य कैमरे के सामने पोज देते नजर आए।
 
विज्ञापन

3 of 5
निहारिका कोनिडेला - फोटो : इंस्टाग्राम
संगीत सेरेमनी के दौरान निहारिका और चैतन्य ने स्टेज पर डांस किया। दोनों ने संगीत की थाप पर अपने खूबसूरत डांस से समां बांध दिया। चैतन्य भी निहारिका के हर डांस स्टेप्स पर बखूबी साथ दे रहे थे। निहारिका की शादी राजस्थान के उदयपुर में उदय विलास पैलेस में होगी। चैतन्य पेशे से बिजनेसमैन हैं।

4 of 5
निहारिका कोनिडेला - फोटो : इंस्टाग्राम
लुक्स की बात करें तो निहारिका ने डार्क ग्रीन रंग का गाउन पहना जो उन पर खूब फब रहा था। इसके साथ उन्होंने गोल्ड की ईयरिंग्स कैरी की और बालों को खुला छोड़ रखा था। वहीं चैतन्य ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे थे। अभिनेता राम चरण ने अपने इंस्टाग्राम पर संगीत समारोह की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निहारिका कोनिडेला - फोटो : इंस्टाग्राम
निहारिका की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। अतिथि सूची में निहारिका के कजिन राम चरण भी हैं। इसके अलावा अल्लू अर्जुन और अल्लू सीरीश भी उनके कजिन लगते हैं। बता दें कि निहारिका अभिनेता-निर्माता नागेंद्र बाबू की बेटी हैं और तेलुगु स्टार वरुण तेज की बहन हैं। निहारिका सुपरस्टार चिरंजीवी और पवन कल्याण (नागेंद्र बाबू के भाई) की भतीजी लगती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें