फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे शुरू हुई थी दीपिका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड की दूसरी लव स्टोरी, नीति को यहां और ऐसे किया था प्रपोज

Sun, 03 Feb 2019 07:56 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tv show
फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' में एक अहम रोल में नजर आए एक्टर निहार पांड्या इस महीने की 14 फरवरी (वेलेंटाइन डे) को सिंगर नीति मोहन से शादी करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में दोनों कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में पहुचे थे। बता दें कि यहां निहार ने एक बार फिर नीति को प्रपोज किया था। ऐसे में कपिल शर्मा ने भी इस जोड़े को लेकर कई खुलासे शो में करवाए। जिसमें सबसे पहला सवाल यही था कि उनके प्यार की शुरुआत कैसे हुई..
विज्ञापन

2 of 5
tv show

जब कपिल ने निहार से उनकी लवस्टोरी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह नीति को बहुत पहले से ही जानते थे। उस दौरान नीति आसमा बैंड की मेंबर हुआ करती थी। बता दें कि उस बैंड में निहार की एक दोस्त भी थी। ऐसे में निहार ने अपनी दोस्त के जरिए नीति से बात करने की कई बार कोशिश की लेकिन बात नहीं बन पाई। वहीं, निहार की नीति से पहली मुलाकात उसी दोस्त की शादी में गोवा में हुई। 

विज्ञापन

3 of 5
tv show
कपिल ने निहार से आगे सवाल किया कि उन्होंने नीति को कैसे और कब प्रपोज किया। इस निहार ने बताया कि एक दिन वह नीति के साथ अपने फार्महाउस पर गए थे और वहीं एक पेड़ के नीचे बैठे और मौके की नजाकत को देखते हुए नीति के सामने प्यार का प्रस्ताव रख डाला। 

4 of 5
tv show
इतना ही नहीं निहार ने उस दौरान हुआ वो पूरा वाकया कपिल को बताया। निहार ने बताया कि प्रपोज करते वक्त वह घुटनों पर बैठे थे और नीति को प्रपोज करते हुए शादी करने की बात रखी थी। बता दें कि यही पूरा वाकया कपिल ने जब अपने शो में करवाया तो सबने उनपर फूलों की बारिश कर डाली और शो का पूरा माहौल रोमांटिक हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nihar pandya
खबर है कि निहार इस वेलेंटाइन डे पर नीति से शादी रचाने जा रहे हैं। बता दें कि निहार का बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से संघर्ष के दिनों में अफेयर रहा था। वहीं, दीपिका ने तो अपना मुकाम हासिल कर लिया लेकिन निहार उनसे बहुत पीछे रह गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें