फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से निक और ससुरालवालों ने प्रियंका पर कसा था ताना, बोले- 'शादी से हमने सबक सीखा'

Mon, 16 Sep 2019 11:07 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : amar ujala
प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद निक जोनस भारत में भी उतने ही पॉपुलर हो गए हैं। 16 सितंबर 1992 को जन्मे निक प्रियंका से 11 साल छोटे हैं। दोनों ने एक दिसंबर 2018 को राजस्थान के जोधपुर में शाही अंदाज में शादी की। प्रियंका और निक की शाही शादी को लेकर चलिए कुछ खास बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
priyanka chopra nick jonas - फोटो : social media
प्रियंका की शादी को लेकर कई किस्से सामने आ चुके हैं। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि उनकी शादी में निक रोए थे। प्रियंका की सास डेनिस और ससुर पॉल केविन जोनस ने भी शादी से जुड़े अनुभव शेयर किए थे। डेनिस को बेटे निक की शादी से एक शिकायत रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
Priyanka Nick wedding - फोटो : twitter
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा की सास डेनिस जोनस की शिकायत शादी की तस्वीरों को लेकर है। उनका कहना है कि तस्वीरों में शाही शादी को अच्छे से जस्टिफाई नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कपल की शादी बहुत भव्य थी लेकिन तस्वीरों में वो सही से कैप्चर नहीं हो पाईं। 

4 of 6
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media
निक जोनस के भाई जो जोनस हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। एक इंटरव्यू में जब जो जोनस से पूछा गया था कि वो अपनी शादी में कैसी तैयारी करना चाहते हैं तो उन्होंने बताय था कि 'मैं शादी में एक चीज को लेकर निश्चिंत रहना चाहता हूं कि पर्याप्त मात्रा में शराब मौजूद रहे। हम फ्रांस में शादी कर रहे हैं ऐसे में शराब होना जरूरी है। मैं कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता।' इस दौरान बातों ही बातों में जो जोनस का इशारा निक और प्रियंका की शादी की ओर था।
विज्ञापन

5 of 6
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : Instagram
जो के जवाब पर निक कहते हैं कि 'वो ऐसा इसलिए कह रहा है क्योंकि मेरी शादी में शराब खत्म हो गई थी जो उसके दोस्तों के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गया था। मेरी शादी से हमने एक सबक सीखा है। हमारे दोस्त काफी ज्यादा शराब पीते हैं और शादी में शराब खत्म हो जाने से काफी परेशानी हुई थी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : file photo
वहीं शो में पहुंचे निक के दूसरे भाई केविन से पूछा गया कि जब शराब खत्म हो गई तो उन्होंने क्या किया। जवाब में केविन ने बताया कि 'शराब खत्म होने के बाद ऐसा लगने लगा कि अच्छा तो अब ऐसा ही चलने वाला है। ठीक है।' 

शादी में जूता चुराई की रस्म में 78 करोड़ रुपये देने वाले थे निक, बाद में परिणीति को मिला था ये सब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें