फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक जोनस ने शेयर की प्रियंका के साथ की अनदेखी तस्वीरें, हाथों में हाथ डाले आए नजर

Sat, 29 Feb 2020 12:10 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
nick jonas, priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस अमेरिका ही नहीं भारत में भी बेहद लोकप्रिय हैं। निक जब भी प्रियंका के साथ की तस्वीरें शेयर करते हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। इस बार निक ने प्रियंका के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरेें शेयर की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
nick jonas - फोटो : social media
निक ने इंस्टाग्राम पर बताया कि जोनस ब्रदर्स का एल्बम Sucker को एक साल हो गए हैं। उन्होंने गाने के निर्माण से अपनी पत्नी प्रियंका और उनके परिवार के साथ की तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीर में निक और प्रियंका हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं, जो बैकग्राउंड से खीचीं गई है।
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media
निक ने कैप्शन में लिखा- 'बैंड को लेकर हमने कई उतार चढ़ाव देखे। आज हमने एक साल पूरे कर लिए और हम बीते समय को देख रहे हैं। हम महसूस करते हैं कि हम कितने भाग्यशाली हैं। हमारे पास दुनिया के सबसे अच्छे प्रशंसक हैं और हमें यह सब एक परिवार के रूप में करने के लिए मिलता है। आप लोगों को एक साल मुबारक हो और हम आप सभी से प्यार करते हैं। धन्यवाद।' 

4 of 5
Priyanka and Nick - फोटो : Instagram
प्रियंका फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। निक, प्रियंका से करीब 10 साल छोटे हैं। उम्र को लेकर भी ये दोनों सुर्खियां बटोर चुके हैं। इन दिनों निक मशहूर रियलिटी शो 'द वॉइस' में जज की भूमिका अदा कर रहे हैं। इस शो में उनके साथ गायिका केली क्लार्कसन भी जज हैं। केली ने निक से शो में कहा, ‘मैं 37 की हूं। निक आप 27 के हैं।’ इसके जवाब में निक ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘मेरी पत्नी 37 की हैं, तो यह कूल है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media
प्रियंका को लेकर निक की ये प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। निक और प्रियंका ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के बाद इन दोनों को उम्र के फासले की वजह से काफी ट्रोल होना पड़ा था। इस बारे में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें इन सभी चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है और ट्रोल करने वालों को हमें ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए।

तापसी पन्नू के 'थप्पड़' से पहले दिन ही हिला बॉक्स ऑफिस, जानें कलेक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें