Priyanka and Nick
- फोटो : Instagram
प्रियंका फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। निक, प्रियंका से करीब 10 साल छोटे हैं। उम्र को लेकर भी ये दोनों सुर्खियां बटोर चुके हैं। इन दिनों निक मशहूर रियलिटी शो 'द वॉइस' में जज की भूमिका अदा कर रहे हैं। इस शो में उनके साथ गायिका केली क्लार्कसन भी जज हैं। केली ने निक से शो में कहा, ‘मैं 37 की हूं। निक आप 27 के हैं।’ इसके जवाब में निक ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘मेरी पत्नी 37 की हैं, तो यह कूल है।’