प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों इटली में हैं । पिछले कुछ दिनों से दोनों इटली की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं । हाल ही में निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है । इस वीडियो में प्रियंका और निक रोमांस करते नजर आ रहे हैं । इस वक्त दोनों टस्कनी में हैं ।
विज्ञापन
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
वीडियाे में ढलते सूरज को देखते हुए प्रियंका-निक डांस कर रहे हैं । दोनों एंजॉय करते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं । निक के इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा लोगाें ने देख लिया है। प्रियंका-निक का ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आया । एक फैन ने लिखा, 'इसे देखने के बाद मेरी आंखों में आंसू आ गए ।'
विज्ञापन
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
एक और यूजर ने लिखा, 'आप दोनों सबसे क्यूट कपल हैं । मैं आप दोनों से बहुत प्यार करता हूं ।' बता दें कि निक और प्रियंका का एक और वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों पास्ता बनाते हुए नजर आ रहे थे । इस वीडियो को निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
इसमें वो प्रियंका के साथ कुकिंग करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ शेफ भी नजर आ रहा है जो खाना बनाने में उनकी मदद कर रहा है, इसमें प्रियंका को पास्ता बनाते देखा जा सकता है। इस पोस्ट के साथ निक ने लिखा, 'Date night cooking extravaganza.'
4 जुलाई को अमेरिकन इनडिपेंडेंस डे के मौके पर प्रियंका ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो के साथ प्रियंका ने लिखा, '4 जुलाई सभी को मुबारक हो । अमेरिका ने मुझे और मेरे परिवार को बहुत कुछ दिया है । सभी मजे करिये और सुरक्षित रहिये ।' प्रियंका ने पिछले दिनों ही हिंदी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म की है ।