फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर 7 फेरे लेना चाहते हैं निक जोनस, पति का जवाब सुनते ही चौंक गईं प्रियंका

Tue, 04 Dec 2018 05:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 2 और 3 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में हुई। प्रियंका और निक दोनों ही अपनी शादी में बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे। हिंदू रीति से होने वाली शादी के लिए निक ने शेरवानी पहनी तो वहीं प्रियंका रेड़ कलर के लहंगे में बहुत सुंदर लग रही थी। सात फेरों को लेकर पूछे सवाल पर निक ने ऐसा जवाब दिया, सभी चौंक गए।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
दरअसल, निक विदेशी मूल से हैं और उनको भारतीय रीति-रिवाज के बारे में नहीं पता है। जब निक से प्रियंका संग सात फेरे लेने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया। निक बोले कि मैं प्रियंका को अपनी जीवनसंगिनी के रूप में पाकर बहुत खुश हूं। मैं उनके साथ एक बार फिर से सात फेरे लेना चाहता हूं।
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
निक आगे कहते हैं कि, प्रियंका के साथ हर जन्म में रहना चाहता हूं। वो एक बहुत अच्छी जीवनसाथी हैं। जूता चुराने के बाद परिणीति ने निक से कितने रुपये मांगे? इस सवाल के जवाब का इंतजार सभी फैंस को था। एक बार परिणीति ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपने जीजू से जूते चुराई के लिए 37 करोड़ रुपए मांगे हैं । जवाब में निक ने कहा था कि वो इसका डबल देंगे।

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति ने निक को जूते वापस करने के लिए 5 लाख रुपए की मांग की । निक ने भी बिना सोचे अपनी साली की मांग को तुरंत पूरा कर दिया । शादी की हर रस्म शानदार तरीके से हुई । सूत्रों के मुताबिक, निकयंका की जयमाला रस्म के दौरान भी काफी शैतानियां हुईं । निकयंका आज दिल्ली में अपना पहला रिसेप्शन ताज पैलेस होटल में देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
कहा जा रहा है प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसेप्शन का न्यौता भेजा था ऐसे में उनके शरीक होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा करीबी रिश्तेदार और दोस्त भी शामिल हो सकते हैं।  खबरों की मानें तो निकयंका दिल्ली के बाद दूसरा रिसेप्शन मुंबई में देंगे। कहा जा रहा है कि मुंबई रिसेप्शन में प्रियंका और निक पूरे बॉलीवुड को इनविटेशन भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें