फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे का शिकार होने से बचीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस ने पत्नी को संभाला

Fri, 28 Jun 2019 01:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka, Nick - फोटो : Social Media
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ पेरिस में हैं । दरअसल, प्रियंका के ससुराल में जेठ की दूसरी शादी होने जा रही है । प्रियंका के जेठ जो जोनस अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर के साथ दोबारा शादी करने जा रहे हैं । इसके लिए पूरा परिवार कई दिनों से पेरिस में है। हाल ही प्रियंका चोपड़ा एक हादसे का शिकार होते हुए बचीं।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका अपने परिवार के साथ याच राइड का लुफ्त उठा रहीं थीं लेकिन इस दौरान वो हादसे में बाल-बाल बच गईं। अगर निक जोनस वहां न होते तो शायद प्रियंका को काफी चोट लग सकती थी।
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जहां एक तरफ निक अपना ड्रिंक एंजॉय कर रहे हैं। याच पर खड़ी प्रियंका अचानक बुरी तरह लड़खड़ाने लगती हैं लेकिन तभी निक फुर्ती दिखाते हुए उन्हें संभाल लेते हैं। और उनका ड्रिंक समुद्र में गिर जाता है।

4 of 5
priyanka nick - फोटो : social media
अगर निक ने प्रियंका पर उस समय ध्यान नहीं दिया होता तो शायद उन्हें चोट लग सकती थी। वीडियो में आगे दिख रहा है कि हादसा होने के बाद दोनों हंसने लगते हैं। ये देखकर वहां मौजूद लोग अचनाक प्रियंका-निक की तरफ देखने लगते हैं। देखिए वीडियो...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka, Nick - फोटो : Social Media
बता दें कि यह वीडियो पेरिस का है जहां दोनों एक याच राइड एंजॉय कर रहे थे। पेरिस के बाद वे साउथ फ्रांस को रवाना होंगे जहां जो जोनस और सोफी की शादी के सारे रीति-रिवाज पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें