फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ऐसे शुरू हुई थी निक और प्रियंका की लव स्टोरी, भारत आने से पहले किया था प्रपोज

Wed, 27 Jun 2018 09:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बढ़ती नजदीकियां काफी चर्चा में हैं। यहां तक की इन दोनों स्टार्स की सगाई की खबरें भी सामने आ रही हैं। वैसे तो प्रियंका का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है लेकिन लगता है इस बार मामला खबरों से कहीं आगे है। वहीं अब इस बात का खुलासा हो गया है कि निक ने प्रियंका को कब और कहां प्रपोज किया था।
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका और निक की लव स्टोरी का खुलासा पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका को निक ने न्यू जर्सी में प्रपोज किया था। कुछ दिन पहले प्रियंका निक के रिश्तेदार की शादी में स्पेशल मेहमान के तौर पर गई थीं जहां पर निक ने उन्हें प्रपोज किया।
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra
सूत्रों की मानें तो निक ने इस शादी समारोह में प्रियंका को अपने पेरेंट्स से भी मिलवाया था। इस फंक्शन के बाद ही प्रियंका भारत आ गई थीं और निक को अपने परिवार से मिलवाया था जिसने इन दोनों के रिश्ते की अफवाहों को और भी हवा दे दी। प्रियंका इन दिनों निक के साथ गोवा में छुट्टियां बिता रही हैं जिसकी पहली तस्वीर मंगलवार को सामने आई। 
 

4 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
तस्वीर में प्रियंका और निक परिवार के साथ लंच कर रहे हैं जिसमें निक प्रियंका के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक को लॉस एंजेलिस में भी कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि जल्द ही ये दोनों कपल लिव-इन-रिलेशनशिप में जाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका और निक इन दिनों बॉलीवुड और हॉलीवुड में हॉट टॉपिक बने हुए हैं और हर कोई इनके बारे में जानना चाहता है। लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूर रहने वाली प्रियंका जल्द ही 'भारत' फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है। सलमान खान इन दिनों 'दबंग टूर' पर है उनके वापस आते ही प्रियंका और सलमान 'भारत' की शूटिंग शुरू कर देगें। इस फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें