फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर: 30वीं हिंदी फिल्म बनी 'न्यूटन', सिर्फ 3 हुई नॉमिनेट, नहीं मिला कोई अवॉर्ड

Fri, 22 Sep 2017 04:59 PM IST
amarujala.com- Written by : श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 8
Oscars - फोटो : Oscars
भारतीय सिने प्रेमियों को ऑस्कर हमेशा से रिझाता रहा है, ये अलग बात है कि अब तक कोई भी भारतीय फिल्म फॉरेन कटिगिरी में अबतक अवॉर्ड नहीं जीत पाई। आगे जानें, कितनी फिल्में एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमित हुई, और कितनी फिल्में आगे बढ़ पाईं...
 
विज्ञापन

2 of 8
Newton - फोटो : Newton
ऑस्कर के एकेडमी अवॉर्ड्स के विदेशी फिल्म कैटेगरी में इस साल 'न्यूटन' को भेजा गया है। ये फिल्म कुल मिलाकर 30वीं हिंदी फिल्म है, जिसे ऑस्कर के लिए भेजा गया है। अबतक भेजी गई 30 फिल्मों में महज 3 ही फिल्में आगे बढ़ पाई, बाकियों को तो नॉमिनेशन के बाद ही पुरस्कार की दौड़ से बाहर होना पड़ा। आगे जानें, कौन सी फिल्में भेजी गई और कौन सी फिल्में मुख्य प्रतियोगिता में आगे पढ़ पाई...
 
विज्ञापन

3 of 8
Mother India - फोटो : Mother India
भारत की ओर से साल 1957 में पहली बार 'मदर इंडिया' फिल्म को आधिकारिक तौर पर एकेडमी अवॉर्स्ड के लिए भेजा गया था। ये फिल्म महबूब खान ने बनाई थी। इसे नॉमिनेशन भी मिला था। पर इसके बाद 15 फिल्में ऑस्कर भेजी गई। पर मुख्य दौर में शामिल ही नहीं हो पाई। आगे जानें, कौन सी थी वो 15 फिल्में और इसके बाद कौन सी फिल्म मुख्य प्रतियोगिता में शामिल हुई....
 

4 of 8
Saagar - फोटो : Saagar
भारत की ओर से हिंदी फिल्मों मदर इंडिया के बाद 1958 में मधुमती, 1962 में साहिब बीबी और गुलाम, 1965 में गाइड, 1966 में आम्रपाली, 1967 में आखिरी खत, 1968 में मझली दीदी, 1971 में रेशमा और शेरा, 1972 में उपहार, 1973 में सौदागर, 1977 में मंथन, 1978 में शतरंज के खिलाड़ी, 1980 में पायल की झंकार, 1984 में सारांश, 1985 में सागर फिल्में एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भेजी गई। पर इनमें से कोई भी फिल्म आगे नहीं बढ़ पाई। आगे जानें, दूसरी कौन सी फिल्म थी, जिसने मुख्य दौर में जगह बनाई...
 
विज्ञापन

5 of 8
Salaam Bombey - फोटो : Salaam Bombey
भारत की ओर से साल 1988 में हिंदी फिल्म 'सलाम बांबे' को एकेडमी के लिए भेजा गया। इस फिल्म को मीरा नायर ने बनाया था। ये फिल्म आखिरी दौर तक पहुंची, पर अवॉर्ड जीत पाने में विफल रही। इसके बाद 6 अन्य हिंदी फिल्में भी भेजी गई। पर वो भी मुख्य दौर में जगह बनाने में नाकामयाब रही। आगे जानें, उन सभी फिल्मों के नाम...
 
विज्ञापन

6 of 8
Hey Ram - फोटो : Hey Ram
भारत की ओर से साल 1989 में परिंदा फिल्म को भेजा गया। इसके बाद 1991 में हिना, 1993 में रुदाली, 1994 में बैंडिट क्वीन, 1999 में अर्थ, 2000 में हे राम(तमिल+हिंदी) को भेजा गया। पर सभी फिल्में नाकामयाब रही। इसके बाद तीसरी फिल्म जो मुख्य प्रतियोगिता में शामिल हुई, वो आमिर खान की फिल्म थी। आगे की स्लाइड में जानें, अहम बातें....
 
विज्ञापन

7 of 8
Lagaan - फोटो : Lagaan
साल 2001 में आमिर खान की फिल्म 'लगान' को एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भेजा गया। ये फिल्म तीसरी और आखिरी फिल्म थी, जिसने मुख्य दौर में जगह बनाई। हालांकि इसे भी अवॉर्ड नहीं मिला। तब से साल 2002 में देवदास, 2005 में पहेली, 2006 में रंग दे बसंती, 2007 में एकलव्य: द रॉयल गार्ड, 2008 में तारे जमीन पर, 2010 में पीपली, 2012 में बर्फी, 2014 में लायर्स डाइस को भेजा गया। ये सभी फिल्में अवॉर्ड पाने में विफल रही। और अब 'न्यूटन' को इसके लिए चुना गया है।
 
विज्ञापन

8 of 8
Newton - फोटो : Newton
ऑस्कर में नामित होने के फैसले पर फिल्म की टीम ने खुशी जाहिर की है। फिल्म का निर्देशन अमित मासुरकर ने किया है। फिल्म में राजकुमार राव ने न्यूटन का किरदार निभाया है। इस बार 90वें अकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 4 मार्च 2018 को लॉस एंजेलिस में होगा।

बॉलीवुड के लिए गुडन्यूज, Oscar के लिए गई राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें