gully boy
- फोटो : twitter
गली ब्वॉय ने बनाया रिकॉर्ड
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर गली ब्वॉय ने इस साल न सिर्फ दर्शकों का प्यार जीता बल्कि साथ ही साथ कई अवॉर्ड्स भी जीते। वहीं फिल्म कुछ रिकॉर्ड्स बनाने में भी कामयाब हुई है। ऐसे में अब फिल्म के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है। बता दें कि ट्विटर की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल गली ब्वॉय ट्विटर पर सबसे अधिक सर्च की गई। वहीं लिस्ट में दूसरे नंबर पर कबीर सिंह, तीसरे नंबर पर मिशन मंगल, चौथे नंबर पर केसरी और पांचवे नंबर पर हाउसफुल 4 शामिल रही। गौरतलब है कि सुपर 30 और विवेक अग्निहोत्री की द ताशकंद फाइल्स भी टॉप 10 में शामिल रहीं।