फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनन्या ने अनोखे अंदाज में मनाया बर्थडे, 'उजड़ा चमन' के साथ दिखे अजय-कार्तिक, पांच खबरें

Wed, 30 Oct 2019 03:15 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
Ananya Panday - फोटो : Instagram
अनन्या पांडे का जन्मदिन
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं अनन्या पांडे आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया  पर सुबह से उनके फोटोज और वीडियो वायरल होना शुरू हो गए हैं। इस बीच कुछ ऐसे वीडियोज भी सामने आए हैं जिसमें बड़े ही प्यारे अंदाज से अनन्या अपना जन्मदिन मना रही हैं।  बता दें कि 21वें जन्मदिन पर अनन्या पांडे ने फिल्म 'पति पत्नी और वो' के सेट पर ही जश्न मनाया।
 
विज्ञापन

3 of 6
parineeti chopra - फोटो : social media
परिणीति चोपड़ा का भाई दूज
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने मंगलवार को भाई दूज का त्योहार मनाया। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनके कुछ फोटोज भी सामने आए हैं। इस दौरान परिणीति ने कहा कि उनके भाई सहज और शिवांग उनके लिए कितने मायने रखते हैं। इसके साथ ही  परिणीति ने बताया, 'मेरे भाई मेरे बहुत करीब हैं। वे मेरे दोस्त हैं, मेरे बच्चे हैं, वे सबकुछ हैं। हम करीब-करीब एक ही उम्र के हैं और एक-दूजे को सही से समझ सकते हैं और इसी वजह से मैं उन्हें इतना प्यार करती हूं। ये दोनों मेरी हर बात जानते हैं।'
 

4 of 6
'बाला' में आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
बाला का नया टीजर रिलीज
आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और यामी गौतम स्टारर फिल्म बाला लगातार सुर्खियों में है। कभी विवाद को लेकर तो कभी गानों और टीजर्स को लेकर। इस बीच फिल्म का एक और टीजर सोशल मीडिया पर सामने आया है। टीजर में आयुष्मान खुराना को भूमि उनके गंजेपन के लिए चिढ़ाती हुई दिखाई दे रही हैं और चांद पर बने गाने उनके सामने गाती हैं। वह उन्हें गंजेपन के लिए तेल इस्तेमाल करने की भी सलाह देती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
john cena
जॉन सीना के सोशल मीडिया पोस्ट पर रणवीर सिंह का रिएक्शन
रेसलिंग स्टार जॉन सीना अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स के फोटोज शेयर करते रहते हैं। जॉन अब तक शिल्पा शेट्टी कुंद्रा से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक के फोटो शेयर कर चुके हैं। ऐसे में अब जॉन ने रणवीर सिंह का फोटो शेयर किया है। वहीं रणवीर सिंह ने भी उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- 'Can't see me (मुझे नहीं देख पाओगे)...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sonu Ke Titu Ki Sweety
टीटू को मिला सोनू का साथ
फिल्म बाला और उजड़ा चमन एक जैसी थीम को लेकर लगातार सुर्खियों में है। ऐसे में दोनों ही फिल्में अपना जोर शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच उजड़ा चमन के दो पोस्टर्स सामने आए है जिसमें सनी सिंह के साथ कार्तिक आर्यन नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे पोस्टर में अजय देवगन भी सनी सिंह के साथ दिख रहे हैं। बता दें कि सनी सिंह और कार्तिक आर्यन फिल्म सोनू की टीटू की स्वीटी में एक साथ काम कर चुके हैं।
 

पढ़ें: जान पर खेलकर शाहरुख ने बचाई ऐश्वर्या राय की मैनेजर की जान, आग से खुद भी झुलसे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें