फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के साथ सुष्मिता ने किया डांस, 'पोन्नियिन सेलवन' का पहला पोस्टर रिलीज, पांच खबरें

Thu, 02 Jan 2020 08:07 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुष्मिता सेन, पोन्नियिन सेलवन - फोटो : Social Media
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
sushmita sen - फोटो : bollywoodlife
बेटियों के साथ सुष्मिता सेन का वायरल डांस वीडियो
पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड और बेटियों के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर सुष्मिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'डांस ऐसे करो जैसे तुम्हें कोई नहीं देख रहा हो।'

 
विज्ञापन

3 of 6
zeeshan ayyub
मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने पर मोहम्मद जीशान अयूब  का ट्वीट
बॉलीवुड अभिनेता मोहम्मद ज़ीशान अयूब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। ऐसे में अब उन्होंने दिल्ली के प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन करने की खबर रीट्वीट किया है। जीशान ने लिखा, 'हां, सही बात...आजकल वैसे भी कहीं प्रगति लिखा देख के यकीन नहीं हो पाता।' बता दें कि दिल्ली सरकार ने मुकरबा चौक का नाम भी कारगिल के शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के नाम पर रखने का फैसला किया है

4 of 6
Prateek Kuhad and Barak Obama - फोटो : twitter
यूएस में प्रतीक के लिए गूगल सर्च में आई तेजी
हाल ही में खबर सामने आई थी कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के 2019 के पसंदीदा गानों की सूची में भारतीय गायक प्रतीक कुहड़ का गाना 'कोल्ड/मेस' शामिल है। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि इस खबर के बाद से ही अमेरिका में उन्हें लेकर गूगल सर्च में तेजी आई है। गौरतलब है कि ओबामा की इस सूची में सिंगर ब्रूस स्प्रिंग्सस्टीन और बियॉन्से जैसे नाम भी शामिल थे।
विज्ञापन

5 of 6
अंग्रेजी मीडियन, जयेश भाई - फोटो : Social Media
अंग्रेजी मीडियम और जयेशभाई जोरदार के सेट से तस्वीरें आईं सामने
नए साल के मौके पर जहां कुछ फिल्मों के फर्स्ट लुक सामने आए हैं तो वहीं कुछ के शूटिंग सेट से तस्वीरें सामने आई हैं। ऐसे में करीना कपूर खान और इरफान खान स्टारर अंग्रेजी मीडियम के सेट से तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में करीना और इरफान के साथ ही दीपक भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही जयेशभाई जोरदार के सेट से भी रणवीर सिंह की तस्वीर सामने आई है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पोन्नियिन सेलवन - फोटो : Social Media
'पोन्नियिन सेलवन' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
मणिरत्नम की तमिल फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में एक तलवार नजर आ रही है। इसके साथ ही फिल्म की टीम का जानकारी दी गई है। बता दें कि फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान देंगे। वहीं फिल्म की रिलीजिंग डेट और कास्ट को लेकर कुछ जिक्र नहीं किया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें