तापसी पन्नू
- फोटो : amar ujala, mumbai
तापसी पन्नू ने कही CAA प्रोटेस्ट को लेकर ऐसी बात
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने हाल ही में हो रहे CAA के खिलाफ प्रोटेस्ट को लेकर अपनी बात रखी है। तापसी ने कहा कि, 'मैंने CAA पर अपने विचार व्यक्त नहीं किए हैं क्योंकि मैंने इसके बारे में अध्ययन नहीं किया है। लेकिन जामिया के जो वीडियोज मैंने देखे, मुझे वो कहीं से भी शांतिपूर्ण या सुखद नहीं लगे। मुझे बहुत दुख हुआ जब मैंने उन वीडियो को देखा जहां छात्र अपनी दुर्दशा के बारे में बात कर रहे थे। मुझे लगता है कि कुछ बड़ा हुआ है या कुछ बड़ा होने वाला है।' बता दें कि तापसी पन्नू के अलावा कई सितारे ऐसे हैं जो इस प्रोटेस्ट के खिलाफ हैं। तो कई ऐसे भी हैं जो इस प्रोटेस्ट का साथ दे रहे हैं।