फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेप्सी को मिला सलमान खान का साथ, जारी है 'जोकर' का जादू, पांच खबरें

Tue, 10 Dec 2019 12:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गुड न्यूज, सलमान खान - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
Dabangg 3 - फोटो : सोशल मीडिया
दबंग 3 का नया पोस्टर आया सामने
फिल्म दबंग 3 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। फिल्म को लेकर प्रमोशन भी जमकर चल रहा है। हाल ही में फिल्म का एक नया पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में सलमान का शर्टलेस लुक नजर आ रहा है। इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर फिल्म की अभिनेत्री सई मांजरेकर ने साझा किया है। इस तस्वीर के साथ सई ने कैप्शन में लिखा है, 'बस दस दिनों में, हम आपको ले चलेंगे सदी की सबसे बड़ी और बुरी लड़ाई में।' बता दें फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
 
विज्ञापन

3 of 6
गुड न्यूज का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
इमोशनल कर देगा फिल्म गुड न्यूज का ये गाना
अक्षय कुमार और करीना कपूर स्टारर फिल्म 'गुड न्यूज' सिनेमागरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म का नया गाना हाल ही में रिलीज किया गया है। 'माना दिल' एक इमोशनल सॉन्ग है। इस गाने को बी प्राक ने गाया है। रश्मि विराग ने गाने के लिरिक्स लिखे हैं। तनिष्क बागची ने म्यूजिक दिया है। फिल्म में अक्षय करीना के अलावा अभिनेत्री कियारा आडवाणी और सिंगर से अभिनेता बने दिलजीत दोसांझ भी मुख्य किरदार में हैं।

4 of 6
Arbaz Khan
फिल्म 'बिग ब्रदर' का फर्स्ट लुक आया सामने
अभिनेता सलमान कान के बड़े भाई अरबाज खान जल्द ही एक मलयालम फिल्म में नजर आने वाले हैं। जिसका हाल ही में पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म का नाम बिग ब्रदर है'। इसमें मलयालम सुपर स्टार मोहनलाल भी नजर आने वाले है। पोस्टर को खुद मोहनलाल ने साझा किया है। पोस्टर में अरबाज काफी सीरियस लुक में नजर आ रहे हैं। वो इस फिल्म में आईपीएस वेदांतम की भूमिका में नजर आएंगे।
 
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान होंगे पेप्सी का नया चेहरा
बॉलीवुड के दबंग खान पेप्सी के नए ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। तीन साल बाद सलमान ने कोला के एड में वापसी की है। इसके लिए सलमान ने 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट 15 करोड़ रुपये में साइन किया है। इस बात का खुलासा पेप्सीको के एक स्पोक्सपर्सन ने किया है। इससे पहले अभिनेता रणबीर कपूर पेप्सी के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं। वहीं सलमान भी थम्स अप का चेहरा रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोकर - फोटो : सोशल मीडिया
जोकर का जादू अब तक बरकरार
हॉलीवुड फिल्म 'जोकर' का जादू अब भी बरकरार है। फिल्म ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में अपना जलावा बिखेरा। टॉड फ्लिप्स की इस फिल्म को ग्लोडन ग्लोब में चार नॉमिनेशन मिले हैं। फिल्म को बेस्ट मोशन पिक्चर ड्रामा, बेस्ट डायरेक्टर (टॉड फ्लिप्स), बेस्ट एक्टर इन मोशन पिक्चर ड्रामा और बेस्ट ओरिजन सोर्स के लिए नॉमिनेट किया गया है। फिल्म को बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए भी चुना गया है। बता दें कि फिल्म को पहले भी अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट ने इस साल टॉप-10 फिल्मों में जगह मिल चुकी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें