फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुर्ज खलीफा पर चमके शाहरुख तो क्या बोले ऋषि? सारा अली का बोल्ड फोटोशूट, पांच खबरें

Sun, 03 Nov 2019 08:10 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सारा अली खान, शिल्पा शेट्टी का बेटा और मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख खान पर ऋषि कपूर का ट्वीट
2 नवंबर को शाहरुख खान की बर्थडे की धूम न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी देखने को मिली। खास मौके पर दुबई में बुर्ज खलीफा से भी किंग खान को अपने बर्थडे विश किया गया। जिसके बाद ऋषि कपूर ने भी एक ट्वीट किया। ऋषि ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे लिए यह बहुत अद्भुत है। शाहरुख ने मेरे साथ फिल्म 'दीवाना' से अपना करियर शुरू किया था और अब उसे अपने शिखर पर देखना कितना आनंददायक और विचित्र है। आप भारत को गौरवान्वित करते हैं। अच्छा हुआ ना गौरी ऊपरवाले ने तुम्हारी नहीं सुनी।'


विज्ञापन

3 of 6
shilpa shetty - फोटो : social media
शिल्पा के बेटे का डांसिंग वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है।वीडियो में शिल्पा का बेटा वियान टाइगर श्रॉफ के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वियान कार्टवील करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा, 'हाय मेरा बेटा...राज के पंजाबी जीन्स का कमाल है जो वियान की पहली स्कूल परफॉर्मेंस में दिख रहा है। वियान का कार्टवील स्पेशली तुम्हारे लिए है टाइगर श्रॉफ।' वहीं इस वीडियो की आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ सेलेब्स भी तारीफ कर रहे हैं। जिसमें अनिल कपूर का नाम भी शामिल है।

4 of 6
deepika padukone - फोटो : deepika padukone
दीपिका पादुकोण की हॉरर फिल्म
हाल ही में दीपिका ने फिल्म महाभारत का एलान किया था। इसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि दीपिका ने एक हॉरर फिल्म भी साइन की है। इंडिया टुडे डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का नाम होगा अरुंधती और ये अनुष्का शेट्टी की तेलुगू भाषा में बनी फिल्म अरुंधती का हिंदी रीमेक होगी।
विज्ञापन

5 of 6
mandira bedi
मालदीव में मंदिरा बेदी
बॉलीवुड अभिनेत्री फिलहाल में अपने परिवार को वक्त दे रही हैं। ऐसे में मंदिरा के सोशल मीडिया अकाउंट से पता लगा है कि वो मालदीव में वैकेशन एन्जॉय कर रही हैं। मंदिरा ने कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज में मंदिरा हमेशा की तरह काफी बिंदास नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sara Ali Khan - फोटो : instagram
सारा का फोटोशूट वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान हर किसी को अपनी खूबसूरती से अपना दीवाना बना रही हैं। ऐसे में एक बार फिर से सारा का नया फोटोशूट वायरल हो रहा है। बता दें कि ये फोटोशूट सारा ने ग्राजिया मैगजीन के लिए करवाया है। बात सारा के फिल्मी करियर की करें तो उनकी अपकमिंग फिल्मों में कार्तिक आर्यन और वरुण धवन के साथ फिल्म शामिल है। कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म लव आज कल और वरुण धवन के साथ कुली नंबर वन उनकी फिल्म के नाम है।



पढ़ें: शाहरुख-आमिर समेत कई सितारों की PM मोदी के साथ सेल्फी पर सिंगर बोले- मेरा मोबाइल तो...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें