फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा शादी करना चाहती हैं इस अभिनेता की 26 साल छोटी पत्नी, सलमाान-सई की तस्वीर वायरल, 5 खबरें

Fri, 06 Dec 2019 03:08 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान- सोनाक्षी, नेहा कक्कड़ और मिलिंद-अंकिता - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
Salman Sonakshi
सलमान के स्टारडम पर सोनाक्षी का रिएक्शन
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही बड़े पर्दे पर सलमान खान के साथ फिल्म दबंग 3 में नजर आएंगी। ऐसे में सलमान के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा, 'मैंने उनसे (सलमान) बहुत कुछ सीखा है। सबसे बड़ी बात है कि कभी भी सलमान का स्टारडम उन पर भारी नहीं पड़ा। वो ऐसे शख्स हैं जो चाहें कितने भी बड़े होटल में रह सकते हैं लेकिन सोफे पर भी सो सकते हैं। सलमान आज भी जमीन से जुड़े सितारे हैं। सलमान आज भी ऐसे ही मेहनत करते हैं जैसे वो 25 साल पहले करते थे। वो अपने दमखम से कभी भी आपको हैरान कर सकते हैं। वहीं उनका टाइम मैनेजमेंट भी कमाल का है।' बता दें कि 20 दिसंबर को दबंग 3  रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 6
सैफ अली खान और करीना - फोटो : सोशल मीडिया
पटौदी पैलेस पहुंचा सैफ का पूरा परिवार
आठ दिसंबर को अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का जन्मदिन है। ऐसे में इस खास मौके के पहले सैफ अपने पूरे परिवार के साथ पटौदी पैलेस में स्थित आश्रम हरि मंदिर पटौदी के संचालक महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज पहुंचे और आशीर्वाद लिया। बता दें कि सोहा अली खान, कुणाल खेमू, और शर्मिला टैगोर कुछ दिनों पहले से ही पटौदी पैलेस में हैं जबकि सैफ, करीना और तैमूर हाल ही में पहुंचे।

 

मिलिंद की तस्वीर पर अंकिता का कमेंट
अभिनेता मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में मिलिंद ने हाल ही में एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। ये तस्वीर उस वक्त की है जब मिलिंद की उम्र 38 साल थी।इस तस्वीर के साथ लिखा है, थ्रोबैक थर्सडे, 2003, उम्र 38। इस पोस्ट के साथ मिलिंद ने हंसती हुई एक स्माइली भी पोस्ट की है। इस पोस्ट पर एक तरफ जहां जमकर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी अंकिता ने कमेंट किया है कि वो उनसे दोबारा शादी करना चाहती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
आसिम रिआज - फोटो : सोशल मीडिया
आसिम के फैंस के लिए खुशखबरी
बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। ऐसे में अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल आसिम ने 50 सेक्सिएस्ट एशियन मेन की लिस्ट में जगह बना ली है। इस लिस्ट में आसिम 24वें स्थान पर हैं। जबकि पहले नंबर पर ऋतिक रोशन का कब्जा है। बता दें कि  2017 के विनर शाहिद कपूर ने लिस्ट में दूसरा स्थान पाया है। वहीं टीवी एक्टर विवियन डीसेना ने तीसरा और टाइगर श्रॉफ ने चौथे स्थान पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलमान खान और सई मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान और सई की तस्वीर वायरल
सोशल मीडिया पर सलमान खान और सई मांजरेकर की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लेकर तमाम अटकले लगाईं जा रही थीं जिसके बाद अब सई ने खुद खुलासा किया है। सई ने कहा, 'मेरे पिता संजर मांजरेकर सलमान खान से मिलने उनके घर गए थे। मुझे भी सलमान से मिलना था, इसलिए मैं भी उनके साथ गई थी। जब मैं सलमान से मिली मुझे काफी भूख लग रही थी, तब सलमान ने मुझे ढेर सारी चॉकलेट ऑफर की थी। मैंनै काफी सालों तक उन चॉकलेट के रैपर सहेज कर रखे थे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें