फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील में मरा चूहा देख भड़की अभिनेत्री, कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार को दी खुली चुनौती, पांच खबरें

Wed, 04 Dec 2019 12:54 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पंकज, अक्षय- कपिल और ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
Richa Chadda
ऋचा चड्ढा का ट्वीट वायरल
मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक स्कूल में मिड डे मील की दाल में मरा हुआ चूहा मिला। वहीं इस बात की जानकारी मिलने से पहले ही कई बच्चों और स्टाफ ने उस खाने को खा लिया था, इस कारण नौ बच्चे और 1 शिक्षक की तबियत बिगड़ गई। इस मामले पर अब बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा  ने ट्वीट किया है। ऋचा ने इस खबर को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'यूपी से कुछ और खबरें।' 
विज्ञापन

3 of 6
Pankaj Tripathi - फोटो : social media
2020 में पंकज त्रिपाठी का धमाका
एक तरफ जहां अक्षय कुमार और आयुष्मान खुराना एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर हर छोटे- बड़े किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाले पंकज त्रिपाठी भी पीछे नहीं हैं। बता दें कि साल 2020 में पंकज त्रिपाठी नौ फिल्मों में नजर आएंगे। इस लिस्ट में रणवीर सिंह के साथ 83, इरफान- करीना के साथ अंग्रेजी मीडियम, जान्हवी कपूर के साथ फिल्म गुंजन सक्सेना और रूही अफ्जा में नजर आएंगे। इसके साथ ही वो मिमी, तानाजी: द अनसंग वारियर, पंगा, संदीप और पिंकी फरार के साथ-साथ अनुराग बासु की अगली फिल्म में भी नजर आएंगे।  फिल्मों के अलावा पकंज 2020 में मिर्जापुर 2 में भी नजर आएंगे।

4 of 6
manikarnika
जापान में रिलीज होगी  'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी'
कंगना रनौत के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल कंगना रनौत स्टारर फिल्म  'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' 2020 में जापान में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म 3 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।फिल्म में न सिर्फ कंगना एक्टिंग करते दिखी थीं बल्कि उन्होंने ही फिल्म का निर्देशन भी किया था। इस हिसाब कंगना बॉलीवुड की पहली महिला डायरेक्टर हैं जिनकी फिल्म जापान में भी रिलीज होगी।
विज्ञापन

5 of 6
akshay kumar, kapil sharma - फोटो : social media
कपिल शर्मा का अक्षय कुमार को चैलेंज
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में अब कपिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कपिल के साथ भारती सिंह , कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर नजर आ रहे हैं। वीडियो में कपिल कहते हैं, 'गुड मार्निंग सबको, सुबह के 3 बजे हैं और अक्षय पाजी हमारा चैलेंज है आपको। पिछली बार आपने हमें सुबह 6 बजे उठाया था, इस बार हम 3 बजे जाग रहे हैं, हिम्मत है तो आओ 4 बजे शूट के लिए।  हम लोग जाग रहे हैं, तो ये थी हमारी गुड न्यूज।' इतने में भारती सिंह कहती हैं, 'आप आओ अक्षय पाजी, नारियल पानी तैयार है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
riteish deshmukh - फोटो : amar ujala
कर्जमाफी मामले पर रितेश देशमुख का बयान
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने अब कर्जमाफी मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।रितेश देशमुख और उनके भाई कांग्रेस विधायक अमित वी. देशमुख ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे एक पेपर को फर्जी बताया है। दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ दस्तावेज वायरल हो रहे थे जिसमें ये दावा किया जा रहा था कि रितेश देशमुख और अमित देशमुख ने किसान कर्जमाफी का फायदा उठाया है। उन पर आरोप है कि कथित तौर पर दोनों भाइयों ने सरकार से 4.75 करोड़ रुपये का ऋण माफ करवाने के लिए आग्रह किया और कर्जमाफ करवाया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें