फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणीति को नोरा ने किया रिप्लेस, कानूनी पचड़े में फंसी दीपिका की छपाक, पांच खबरें

Sat, 04 Jan 2020 05:44 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका, प्रियंका, परिणीति - फोटो : Social Media
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
नोरा फतेही - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
परिणीति को नोरा ने किया रिप्लेस
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही के सितारे बुलंदी पर हैं। नोरा जल्दी ही वरुण धवन के साथ फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आएंगी। इसके साथ ही अब नोरा के हाथ अजय देवगन की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया भी लग गई है। बता दें कि पहले इस फिल्म के लिए परिणीति चोपड़ा को कास्ट किया गया था लेकिन नोरा ने परिणीति को रिप्लेस कर दिया है।इस फिल्म में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, राना दग्गुबाति और एमी विर्क जैसे कई स्टार्स नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 6
deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका का टिकटॉक डेब्यू
दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म छपाक है। दीपिका फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच दीपिका के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक टॉक पर डेब्यू कर लिया है। दीपिका के वीडियो में वो लक्ष्मी अग्रवाल के साथ नजर आ रही हैं।

4 of 6
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : social media
निक और प्रियंका की तस्वीर वायरल
प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ सोशल मीडिया पर अपना प्यार जाहिर करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर सामने आई है, इस तस्वीर में प्रियंका और निक कुछ दोस्तों के साथ समुद्र के किनारे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 6
Deepika Padukone film Chhapaak - फोटो : twitter
कानूनी पचड़े में फंसी दीपिका की छपाक
दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक कानूनी पचड़े में फंस गई है। फिल्ममेकर राकेश भारती ने दीपिका, फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार और फिल्म को प्रड्यूस कर रही कंपनियों पर स्क्रिप्ट चोरी किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत में राकेश ने कहा है कि वह अपने बेटे के साथ एसिड अटैक पीड़िता पर आधारित एक कहानी को प्रड्यूस करना चाहते थे और उन्होंने मई 2015 में 'ब्लैक डे' के नाम से फिल्म का टाइटल भी रजिस्टर कराया था। वहीं उन्होंने इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय, कंगना रनौत जैसी हिरोइनों से संपर्क भी किया था। गौरतलब है कि छपाक 10 जनवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धर्मेंद्र, करन - फोटो : Social Media
करण देओल को जिम में ट्रेनिंग देते नजर आए धर्मेंद्र
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने और अपने परिवार से जुड़े फोटो और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। ऐसे में अब धर्मेंद्र ने सनी देओल के बेटे और अपने पोते करण देओल के साथ एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में दिख रहा है कि करण जिमिंग कर रहे हैं और धर्मेंद्र उनकी मदद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पसंद किया जा रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें