फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पानीपत' पर राज ठाकरे का ट्वीट, कपड़े धोते अक्षय की तस्वीर वायरल, पांच खबरें

Thu, 05 Dec 2019 08:42 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सनी लियोनी- निक-प्रियंका और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा की दुनिया काफी बड़ी है। ऐसे में हर वक्त वहां कुछ न कुछ होता ही रहता है। न सिर्फ बड़े पर्दे पर बल्कि छोटे पर्दे पर भी हलचल बनी रहती है। कभी कोई गाना रिकॉर्ड बनाता है तो कभी कोई सेलेब सुर्खियों में आ जाता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें।
विज्ञापन

2 of 6
Panipat - फोटो : amar ujala, mumbai
पानीपत पर राज ठाकरे का ट्वीट
अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त स्टारर फिल्म पानीपत अलग अलग वजहों से सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी फिल्म को लेकर ट्वीट किया है। ट्वीट में राज ठाकर ने लिखा, 'पानीपत की लड़ाई मराठों की वीरता की गाथा थी, इसे हार की तरह नहीं बल्कि इस अंदाज में देखना चाहिए कि उनसे क्या कमी रह गई? इसे जानने के लिए आपको पानीपत की लड़ाई पर आधारित फिल्म पानीपत को देखना होगा। इसके लिए मेरे दोस्त आशुतोष गोवारीकर की फिल्म 'पानीपत' है। हर मराठी आदमी को ही नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान को भी इस फिल्म को देखना चाहिए।'

 
विज्ञापन

3 of 6
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर निक ने की प्रियंका की तारीफ
निक पत्नी प्रियंका के लिए प्यार जाहिर करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में अब निक ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर प्रियंका की तारीफ की है। दरअसल हाल ही में न्यूयॉर्क में हुए यूनिसेफ स्नोफ्लेक बॉल 2019 में प्रियंका को डैनी केय ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जिसके बाद निक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'आप पर गर्व है कि आप 15 साल से अधिक समय से @unicef @unicefindia की सद्भावना दूत हों। आपने मुझे हर एक दिन सिर्फ आप बनकर प्रेरणा दी। आपको बधाई।' वहीं प्रियंका ने भी लवी डवी इमोजीस के साथ जवाब दिया है।
 

4 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय की तस्वीर वायरल
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार सुर्खियों में रहना जानते हैं। अक्षय सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। ऐसे में अक्षय ने हाल ही में एक डिटर्जेंट पाउडर ब्रांड के लिए नया विज्ञापन शूट किया  और शूटिंग सेट से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। तस्वीर शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा, "'दूध सी सफेदी निरमा से आए' हमारी यादों में शामिल है। निरमा परिवार का हिस्सा बनकर खुश हूं। आज इस विज्ञापन की शूटिंग की। आपको यह देखते हुए देखने का इंतजार नहीं कर सकता।" अक्षय की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
सनी लियोनी का वीडियो वायरल
सनी लियोनी का हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'हैलो जी' दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में अब सनी लियोनी ने इस गाने का बिहाइंड द सीन वीडियो भी शेयर किया है। सनी के इस वीडियो को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। बता दें कि हैलो जी रागिनी एमएमएस 2 रिटर्न का आइटम सॉन्ग है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Dhanush
धनुष का गाना हुआ सुपरहिट
साउथ के सुपरस्टार धनुष की फैन फॉलोइंग सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। धनुष के गानों और फिल्मों को दर्शक काफी पसंद करते हैं। कोलावरी की तरह ही उनका एक और गाना अब तेजी से वायरल हो रहा है। गाने का नाम है 'राऊडी बेबी'। गाने में धनुष के साथ साई पल्लवी नजर आ रही हैं। 'राऊडी बेबी' की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 71 करोड़ 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे देखने का सिलसिला लगातार जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें