फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वंडर वुमन' से दिलजीत ने मांगे 'गोभी के पराठे', जब लड़की से बात न कर पाए शाहरुख, पांच खबरें

Tue, 19 Nov 2019 04:46 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान, गैल गैडोट और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
leonardo dicaprio
लियोनार्डो डिकैप्रियो का दिल्ली के प्रदूषण पर पोस्ट
हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो पर्यावरण को लेकर काफी सचेत रहते हैं। वो अक्सर इसको लेकर अलग अलग मुद्दों पर ट्वीट्स करते रहते हैं। ऐसे में अब लियोनार्डो डिकैप्रियो ने दिल्ली के प्रदूषण पर ट्वीट किया है। लियोनार्डो ने अपने इंस्टाग्राम पर पिछले दिनों दिल्ली में प्रदूषण के लिए इंडिया गेट पर हुए विरोध प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि, 'शहरों में बढ़ते प्रदूषण पर तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर नई दिल्ली में इंडिया गेट पर 1500 से अधिक लोग इकट्ठा हुए। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत में हर साल वायु प्रदूषण से लगभग 1.5 मिलियन लोगों की मौत हो रही है। इन आंकड़ों के अनुसार वायु प्रदूषण, भारत में पांचवा सबसे बड़ा हत्यारा है। इस प्रदर्शन में सभी उम्र के लोग शामिल हुए, जो भारतीय नागरिकों के हित के लिए कार्रवाई करवाने में सफल रहे।' इसके आगे भी लियोनार्डो ने काफी कुछ लिखा है।

 
विज्ञापन

3 of 6
Gal Gadot
गैल गैडोट के पोस्ट पर दिलजीत का मजेदार कमेंट
'वंडर वुमन' फेम अभिनेत्री गैल गैडोट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फिल्मों के साथ ही साथ वो अपने निजी जीवन से जुड़े फोटोज भी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में गैल ने एक फोटो शेयर किया, जिसमें वो किचन में खाना बनाने की तैयारी करते दिख रही हैं। इस तस्वीर पर दिलजीत ने कमेंट किया, 'अच्छा सुनो, आज गोभी के पराठे बना लेना, मैं दही आते हुए ले आऊंगा।' न सिर्फ गैल का पोस्ट बल्कि दिलजीत का कमेंट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 

4 of 6
jab harry met sejal - फोटो : अमर उजाला
जब एक लड़की से बात नहीं कर पाए थे शाहरुख खान
बड़े पर्दे पर अपने रोमांटिक अंदाज से सभी का दिल जीतने वाले शाहरुख खान हकीकत में थोड़े शर्मीले मिजाज के हैं। इस बारे में इम्तियाज अली ने फिल्म जब हैरी मेट सेजल का एक किस्सा सभी से साझा किया है। इम्तियाज ने बताया कि शाहरुख के अंदर की जो हिचकिचाहट है न, वो कभी जाती नहीं। हम पुर्तगाल में थे और कोई वहां शाहरुख को पहचान नहीं पाया। ऐसे में हमने शाहरुख को एक चैलेंज दिया कि वो जाकर वहां खड़ी एक लड़की से बात करते आए लेकिन शाहरुख नर्वस हो गए और उस लड़की से बात नहीं कर पाए।'
विज्ञापन

5 of 6
nia sharma - फोटो : twitter
जब ईटिंग डिसऑर्डर का शिकार हो गईं थीं निया शर्मा
हाल ही में अभिनेत्री निया शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है एक वक्त था जो वो अपने वजन और ज्यादा खाना खाने को लेकर बहुत परेशान थीं। लेकिन आखिरकार उन्होंने फैसला लिया और खुद को भूखा तक रखने लगीं। इसकी वजह से उनको भोजन विकार (ईटिंग डिसॉर्डर) हो गया था। हालांकि अब वो ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Saina Nehwal - फोटो : social media
साइना नेहवाल की बायोपिक से आया मानव का लुक सामने 
परिणीति चोपड़ा कई फिल्मों के प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। वह इन दिनों बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। इस फिल्म में परिणीति के साथ अभिनेता मानव कौल भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस बीच मानव कौल ने सोशल मीडिया पर साइना नेहवाल की बायोपिक से जुड़ा अपना लुक साझा किया है। लुक में वह हाथों में बैडमिंटन लिए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर मानव कौल का लुक काफी वायरल हो रहा है। 

पढ़ें: रोहमन से पहले इन 10 लोगों के साथ जुड़ा सुष्मिता का नाम, बिना शादी के हैं दो बेटियों की मां


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें