फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लता मंगेशकर को मिली अस्पताल से छुट्टी से लेकर रिलीज से पहले दबंग 3 ने कमाए करोड़ों रुपये, पांच खबरें

Sun, 08 Dec 2019 07:01 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
lata mangeshkar, turram khan - फोटो : social media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
लता मंगेशकर की हुई अस्पताल से छुट्टी
स्वर कोकिला लता मंगेशकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। लता के स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि लता जी बीते 11 नवंबर से अस्पताल में भर्ती थीं। जिसके बाद से उनके तमाम चाहने वाले उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। लता को सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था। ऐसे में अब करीब एक महीने बाद उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 6
varun dhawan - फोटो : social media
स्ट्रीट डांसर की रिलीज डेट आई सामने
वरुण धवन की आगामी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के ट्रेलर रिलीज की तारीख आगे बढ़ गई है। 12 दिसंबर को रिलीज होने वाला ये ट्रेलर अब 18 दिसंबर को रिलीज होगा। मेकर्स ने ट्रेलर को सलमान खान की फिल्म दबंग 3 के साथ अटैच किया है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक रेमो डियूजा का कहना है फिल्म से जुड़ा कुछ काम बाकी रह गया है। उसे पूरा कर इसके ट्रेलर को रिलीज किया जाएगा।

4 of 6
Sanjay Dutt and Kapil Sharma - फोटो : twitter
डोनाल्ड ट्रम्प की बायोपिक में काम करना चाहते हैं संजय दत्त
अभिनेता संजय दत्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बायोपिक में काम करना चाहते हैं। ये बात संजय ने खुद 'द कपिल शर्मा शो' में कही है। इसके पीछे उन्होंने एक मजेदार वजह भी बताई है। संजय से जब वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा, 'क्योंकि वो कुछ भी बोल देते हैं।' संजय का ये मजेदार जवाब सुनकर सबी हंस पड़े। बता दें कि संजय अपनी फिल्म 'पानीपत' के प्रमोशन के लिए शो में आए थे। संजय के साथ अभिनेता अर्जुन कपूर, कृति सेनन और निर्देशक आशुतोष गोवारीकर भी आए थे।
 
विज्ञापन

5 of 6
rajkumar rao - फोटो : file photo
राजकुमार राव की 'तुर्रम खान' का टाइटल बदला
अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री नुसरत भरूच की आगामी फिल्म 'तुर्रम खान' का रिलीज से पहले ही नाम बदल दिया गया है। इसका नाम बदलकर 'छलांग' रख दिया गया है। इसकी जानकारी फिल्म की अभिनेत्री नुसरत ने दी है। ये फिल्म 31 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता अजय देवगन हैं, जबकि इसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। फिल्म में दोनों लीड एक्टर्स के अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलमान खान - फोटो : Social Media
अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीदे दबंग 3 के डिजिटल राइट्स
सलमान खान की आगामी फिल्म दबंग 3 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। लेकिन फिल्म ने रिलीज से पहले ही 155 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दरअसल अमेजन प्राइम ने वीडियो ने रिलीज से पहले ही फिल्म के डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं। तो वहीं म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने और जी ने सैटेलाइट राइट्स खरीद लिए हैं। बता दें कि प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें