फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैरायटी 500 की लिस्ट में शाहरुख खान शामिल, प्रियंका ने छात्रों पर किया ट्वीट, पांच खबरें

Thu, 19 Dec 2019 01:07 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख, प्रियंका - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
काजल अग्रवाल - फोटो : XsJJyS
काजल अग्रवाल बढ़ाएंगी 'तुसाद' की शोभा
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के साथ फिल्म 'सिंघम में नजर आईं अभिनेत्री काजल अग्रवाल का वैक्स स्टैच्यू जल्द ही सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा। इसकी जानकारी काजल ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। काजल स्टैच्यू के लिए नाप देते हुए एक तस्वीर साझा की इस तस्वीर के साथ काजल ने लिखा, 'मुझे याद है बचपन में मैं मैडम तुसाद म्यूजियम में एक बच्ची की तौर पर गई थी। वहां मौजूद बड़ी-बड़ी हस्तियों के स्टेच्यू देखकर मैं बहुत खुश होती थी। आज उनके बीच अपने आपको पाकर गर्वान्वित महसूस कर रही हूं।' इसके बाद काजल ने एक और तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ काजल ने लिखा, 'उत्साहित और गर्वान्वित हूं कि मेरा अपना वैक्स फिगर मैडम तुसाद सिंगापुर में लगने वाला है। 5 फरवरी 2020 को मैं अपने वैक्स स्टेच्यू को आपसे परिचित करवाने के लिए वहां मौजूद रहूंगी।' बता दें कि काजल साउथ इंडियन इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। गौरतलब है कि काजल अग्रवाल पहली साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं जिनका वैक्स स्टेच्यू मैडम तुसाद में लगने जा रहा है।
 
 
विज्ञापन

3 of 6
riteish deshmukh - फोटो : amar ujala
रितेश देशमुख ने दिया तेजस्वी के ट्वीट का जवाब
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख के जन्मदिन के मौके पर जहां एक तरफ पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। तो वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी रितेश को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी थी। अब रितेश ने तेजस्वी को गर्मजोशी के साथ शुक्रिया अदा किया है। तेजस्वी के ट्वीट पर जवाब देते हुए रितेश ने लिखा, 'बहुत बहुत शुक्रिया भाई तेजस्वी यादव। उम्मीद करता हूं कि आप हमेशा मुद्दों पर अपनी राय रखें और आप भी बेजुबानों की आवाज बनें।' बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख का जन्मदिन 17 दिसंबर को था।
 

4 of 6
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
प्रियंका चोपड़ा ने किया नागरिकता संशोधन कानून पर ट्वीट
जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर किए जा रहे विरोध पर अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी राय रखी है। प्रियंका ने एक ट्वीट के जरिए कहा है, 'हर बच्चे के लिए शिक्षा हमारा सपना है। शिक्षा ही उन्हें स्वतंत्र रूप से विचार करने के काबिल बनाती है। हमने उन्हें आवाज उठाने के लिए बड़ा किया है। एक स्वतंत्र लोकतंत्र में, शांति से आवाज उठाना और उसका हिंसा से मिलना गलत है। हर आवाज गिनी जाती है और हर आवाज भारत के बदलाव के लिए कार्य करेगी।' गौरतलब है इससे पहले ऋतिक रोशन, स्वरा भास्कर, अनुराग बसु जैसे कई सितारे भी इस मुद्दे को लेकर अपेन विचार रख चुके हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
Dabangg 3 - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेंड हुआ बॉयकॉट दबंग 3
सलमान खान की फिल्म दबंग-3, 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर इसके मेकर्स किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं चाहते हैं। इसलिए मेकर्स ने इसे लेकर एक बड़ा फैसला लिया। फिल्म के मेकर्स ने इके गाने 'हुड़-हुड़ दबंग' से साधु-संतों वाले सीन को हटा दिया है। इसकी जानकारी प्रोडक्शन हाउस ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए साझा की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'सभी की भावनाओं का सम्मान करते हुए हमने हुड़ हुड़ दबंग गाने से ख़ुद संज्ञान लेते हुए कुछ दृश्यों को एडिट कर दिया है।' बता दें कि बुधवार को ट्विटर पर 'बॉयकॉट दबंग 3' ट्रेंड हुआ ता जिसके चलते ये फैसला लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shahrukh khan
जारी हुई ग्लोबल मीडिया के सबसे महत्वपूर्ण लोगों की लिस्ट
वैरायटी ने ग्लोबल मीडिया के सबसे महत्वपूर्ण लोगों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में अभिनेता शाहरुख खान और मुकेश अंबानी समेत 10 भारतीयों के नाम शामिल हैं। इस सूची में फिल्मनिर्माता रॉनी स्क्रूवाला, उदय शंकर, कलानिधि मारन, एकता कपूर, किशोर लुल्ला, सिद्धार्थ रॉय कपूर, आमिर खान, आदित्य चोपड़ा और मुकेश अंबानी का नाम शामिल है। गौरतलब है कि यह वैरायटी की तीसरी सालाना लिस्ट है, जिसको गहन रिसर्च के बाद कंपनी के एडिटर्स द्वारा तैयार किया जाता है। यह एक सालाना लिस्ट है इसलिए हस्तियों के पुराने काम के स्थान पर उनके बीते 12 महीनों के कार्यों को देखा जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें