फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान ने दिखलाई 'झलक', सलमान- सई की तस्वीर वायरल और 'मर्दानी 2' को मिला नोटिस, पांच खबरें

Wed, 27 Nov 2019 07:34 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रानी मुखर्जी, सई- सलमान और कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
झलक दिखला जा - फोटो : सोशल मीडिया
इमरान हाशमी ने दिखाई 'झलक'
पिछले कुछ वक्त से पुरानों गानों को रीमेक करना का ट्रेंड तेजी से चल रहा है। ऐसे में अब इमरान हाशमी भी अपने एक पुराने सुपरहिट गाने के साथ आए हैं। इमरान हाशमी और ऋषि कपूर स्टारर फिल्म 'द बॉडी' का गाना 'झलक दिखला जा रीलोडेड' रिलीज किया गया है। बता दें कि 'झलक दिखला जा' साल 2006 में आई फिल्म 'अक्सर' में पहली बार इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन

3 of 6
साईं मांजरेकर और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सई के साथ सलमान की तस्वीर वायरल
सलमान खान की अगली फिल्म दबंग 3 है। फिल्म में सलमान सिर्फ सोनाक्षी ही नहीं बल्कि महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर के साथ भी रोमांस करते नजर आएंगे। ऐसे में सलमान सई को फुल ऑन प्रमोट कर रहे हैं। इस बीच सई ने एक फोटो साझा की है, तस्वीर में सलमान और सई एक साथ कार के शीशे में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को सलमान ने कैप्शन लिखा- 'रेयर रेयरव्यू सेल्फी।'


4 of 6
The Kapil Sharma Show - फोटो : Sony TV
कपिल  शर्मा का वीडियो वायरल
कपिल शर्मा अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' में जमकर मस्ती मजाक करते नजर आते हैं। अक्सर उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर कपिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस बार ये वीडियो उनके शो से नहीं बल्कि एक इवेंट का है। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हो रहे आईटीए अवार्ड्स के दौरान कपिल ने कहा , 'मुंबई शहर इतना बिजी है किसी से पूछ लो आप कहां से आ रहे हो? मैं मीटिंग से आ रहा हूं, कहां जा रहे हो? मैं मीटिंग में जा रहा हूं। इंदौर वालों से पूछ लो कहां से आ रहे हो? मैं खाना खाके, जा कहां रहे हो, मैं खाना खाने। रात को, रात को फिर सो जाएंगे, सारा दिन खाना थोड़ी खाते रहेंगे।' 


विज्ञापन

5 of 6
Mardaani 2 - फोटो : social media
मर्दानी 2 को मिला लीगल नोटिस
रानी मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म 'मर्दानी 2' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कोटा शहर को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल अब कोटा शहर के पार्षद गोपाल मंडल ने सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी, फिल्म प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा, डायरेक्टर गोपी पुथरन और सूचना प्रसारण मंत्रालय को नोटिस भेजा है। नोटिस में गोपाल ने फिल्म से शहर का नाम हटाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
riteish deshmukh - फोटो : amar ujala
रितेश- जेनेलिया के बेटे का वीडियो वायरल
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख  और जेनेलिया डिसूजा देखमुख के बेटे रियान देशमुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रियान रितेश देशमुख को बार-बार 'आई लव यू बाबा' बोलते दिख रहा हैं। इस वीडियो को रियान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए रितेश ने लिखा, 'और जीने को क्या चाहिए। तुम मेरी जिंदगी हो, तुम मुझे प्रेरणा देते हो, तुम एक योद्धा हो।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें