फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग सेट पर बेहोश हुई ये अभिनेत्री, नेहा धूपिया ने बयां किया दर्द, आज की पांच बड़ी खबरें

Fri, 22 Nov 2019 08:24 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
न्यूज कैप्सूल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
gehana vasisth - फोटो : social media
सेट पर बेहोश हुईं गहना वशिष्ठ
टेलीविजन एक्ट्रेस और मॉडल गहना वशिष्ठ की सेट पर तबीयत बिगड़ गई और अचानक ही शूटिंग करते करते वो सेट पर बेहोश हो गईं। अभी तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक गहना कार्डियक अरेस्ट के चलते बेहोश हो गईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि गहना शूटिंग के चलते लंबे समय तक भूखी रही थीं। जिसकी वजह से उनका बीपी लो हो गया और उनकी तबीयत बिगड़ी है। फिलहाल मुंबई के मलाड इलाके में स्थित रक्षा हॉस्पिटल में गहना का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन आइडल से बाहर हुए अनु मलिक
इन दिनों सिंगर और कंपोजर अनु मलिक काफी चर्चाओं में हैं। दरअसल अनु पर कई महिलाओं ने MeToo मूवमेंट के तहत यौन शोषण के आरोप लगाए थे। जिसके बाद अब अनु मलिक सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 से बाहर हो गए हैं। अनु मलिक ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर बवाल मचने के बाद एक ओपन लेटर भी लिखा था लेकिन विवाद नहीं थमने के बाद अनु मलिक ने शो से बाहर जाने का फैसला किया है। हालांकि उनकी जगह किसने ली है इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

4 of 6
Neha Dhupia and Angad along with baby - फोटो : instagram
नेहा धूपिया ने बयां किया दर्द
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इन दिनों अपना पोडकास्ट शो 'नो फिल्टर नेहा' का सीजन 4 होस्ट कर रही हैं। कुछ समय पहले वो रिएलिटी शो 'रोडीज' में भी टीम लीडर के रूप में नजर आई थीं लेकिन क्या आपको पता है कि बेटी के जन्म के बाद नेहा ने किन परेशानियों का सामना किया है। इस बारे में नेहा खुद बताया है, नेहा ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद से ही उनके पास कोई काम नहीं था। सबसे पहले तो नेहा बेटी को जन्म देकर बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलना भी बंद हो गए। हालांकि इस समय नेहा की एक वेब सीरीज के लिए बात चल रही है लेकिन अभी तक कुछ कंफर्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
ranu mondal - फोटो : social media
रानू के सपोर्ट में आए भुवन बाम
सोशल मीडिया पर इन दिनों रानू मंडल खूब छाई हुई हैं। कभी अपने गाने, कभी हैवी मेकअप तो कभी रैपवॉक के लिए चर्चाओं में रही हैं। रानू को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई मीम्स भी बनाए। रानू लगातार ट्रोलर्स का शिकार हो रही हैं हालांकि उनके सपोर्ट में कई लोग आए और लोगों से उनकी खिल्ली ना उड़ाने और मीम्स न बनाने की गुजारिश की। इसी बीच अब फेमस यूट्यूबर भुवन बाम भी रानू मंडल के सपोर्ट में आगे आए हैं। भुवन ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए रानू मंडल का सपोर्ट किया है। भुवन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वो लोगों को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि रानू मंडल को ट्रोल करना ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया
रोमांटिक अंदाज में दिखे सोनाक्षी-सलमान 
सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। सलमान भी फैन्स को नए-नए गाने या पोस्टर्स रिलीज कर उनकी बेसब्री बढ़ाते रहते हैं। हाल ही में सलमान ने फिल्म के सॉन्ग 'यूं करके' का वीडियो रिलीज किया है। इस सॉन्ग में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि सलमान खान ने इस गाने को गाया भी है और उनके डांस स्टेप्स भी इस गाने में बहुत ही कमाल के हैं। ये सॉन्ग रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर छाया हुआ है।



पढ़ें: VIDEO: लड़की के काफी करीब नजर आए कार्तिक आर्यन, रूम में गूंजा- Kiss Me
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें