फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' से दिलीप कुमार हुए सम्मानित, जिंगल बेल पर अनन्या का डांस , पांच खबरें

Wed, 18 Dec 2019 11:39 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनन्या, सायरा बानो और ऋतिक- दीपिका - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार की फिल्मों से 5 बेहतरीन नगमे.... - फोटो : Amar Ujala
दिलीप कुमार को मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से मिला सम्मान
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने ग्रहण किया। दिलीप को मिले इस बड़े सम्मान के लिए अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी उन्हें बधाई दी है। बता दें कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने दिग्गज कलाकार को भारतीय सिनेमा और समाजिक कार्यों में उनके अतुलनीय योगदान के लिए गोल्डन एरा ऑफ बॉलीवुड ऑनर का सम्मान प्रदान किया था।
विज्ञापन

3 of 6
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक-दीपिका का वीडियो वायरल
दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन का एकवीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऋतिक रोशन दीपिका पादुकोण को अपने हाथों से चॉकलेट केक खिलाते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के साथ ही फैंस दोनों को जल्द से जल्द किसी फिल्म में साथ काम करने की विनती कर रहे हैं। गौरतलब है कि अभी तक दोनों किसी भी फिल्म में एक साथ नजर नहीं आए हैं।

4 of 6
Kartik Aaryan - फोटो : Social Media
कार्तिक आर्यन का भोजपुरी गाने पर डांस
सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्तिक एक भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दरअसल ये वीडियो एडिटिड है, असली वीडियो में कार्तिक फिल्म पति पत्नी और वो के एक गाने पर डांस कर रहे हैं। लेकिन वीडियो को एडिट करके इसमें भोजपुरी गाना 'राजा राजा राजा...करेजा में समा जा...' जोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
Ananya Panday - फोटो : file photo
जिंगल बेल पर अनन्या का डांस
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' और 'पति पत्नी और वो' में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वालीं अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। ऐसे में एक बार फिर अनन्या ने कुछ फोटोज और एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अनन्या जिंगल बेल पर डांस करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
द बॉडी, जुमांजी द नेक्स्ट लेवल और मर्दानी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
13 दिसंबर को मुख्य रूप से तीन फिल्मों ने सिनेमाघर में दस्तक दी। इन फिल्मों में मर्दानी 2, जुमांजी- द नेक्स्ट लेवल और द बॉडी शामिल है। फिल्म मर्दानी 2 अभी तक कुल 21 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं जुमांजी- द नेक्स्ट लेवल ने अभी तक 27.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं इमरान हाशमी की द बॉडी अभी तक सिर्फ 2 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें