बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें...
विज्ञापन
2 of 6
deepika padukone
- फोटो : social media
दीपिका का वीडियो वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में एक बार फिर दीपिका अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इंस्टाग्राम पर साझा किए वीडियो में दीपिका एसिड के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। 5 मिनट 27 सेकेंड का ये वीडियो दिल को छूने वाला है। सोशल एक्सपेरिमेंट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
shruti hassan
श्रुति की फिल्म का पोस्टर रिलीज
अभिनेत्री श्रृति हासन जल्द ही फिल्म क्रैक में नजर आएंगी। फिल्म में श्रुति के साथ रवि तेजा नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दोनों के फैंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इस बीच मकर संक्रान्ति के खास मौके पर श्रुति ने फिल्म का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है। पोस्टर में श्रुति साड़ी पहने बाइक चलाती नजर आ रही हैं।
4 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान का एडिटिड गाना वायरल
पूरे देश में पिछले लंबे वक्त से नागरिकता कानून (CAA)और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC) का विरोध देखने को मिल रहा है। इस बीच दिल्ली के शाहीन बाग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में 'तुझे देखा तो ये जाना सनम, शाहरुख हो गया बेगाना सनम' गाना गाया जा रहा है। गौरतलब है कि हकीकत में यह शाहरुख- काजोल की फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का गाना है।
विज्ञापन
5 of 6
रणवीर सिंह, बोमन ईरानी और कबीर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 83 का नया पोस्टर रिलीज
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 83 का हर दिन एक नया पोस्टर रिलीज हो रहा है। ऐसे में आज रिलीज हुए पोस्टर में चिराग पाटिल नजर आ रहे हैं। पोस्टर में 'मुंबई का स्टैंडस्टॉर्म नाम से प्रसिद्ध अपने पिता संदीप पाटिल की भूमिका निभा रहे है। इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। बता दे कि इससे पहले 83 के निर्माताओं द्वारा सुनील गावस्कर की भूमिका में ताहिर राज भसीन, के. श्रीकांत की भूमिका में जीवा, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम और यशपाल शर्मा की भूमिका में जतिन सरना का पहला लुक पोस्टर साझा किया गया है।
सोना महापात्रा को फ्रांस की स्पेस एजेंसी का बुलावा
सोना महापात्रा के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि पेरिस में इसरो के सैटेलाइट लॉचिंग इवेंट में शामिल होने के लिए फ्रेंच स्पेस एजेंसी एरियाने ने भारतीय सिंगर सोना महापात्रा को आमंत्रित किया है। गौरतलब है कि इस सम्मान को पाने वालीं सोना पहली भारतीय हैं।