फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका की 'छपाक' पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 83 से सामने आया ताहिर का लुक, चार खबरें

Sat, 11 Jan 2020 03:30 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ताहिर, दीपिका - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
छपाक पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक रिलीज के पहले से ही मुसीबतों में फंसी है। हाल ही में हाईकोर्ट ने भी दीपिका की फिल्म को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। हाईकोर्ट ने वकील अपर्णा भट्ट को श्रेय दिए बिना  'छपाक' की रिलीज पर रोक लगा दी है। वकील अपर्णा भट्ट ने कानूनी लड़ाई में एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का प्रतिनिधित्व किया है। न्यायाधीश प्रतिभा एम. सिंह ने निर्देश दिया कि यह प्रतिबंध 15 जनवरी से मल्टीप्लेक्स और लाइव स्ट्रीमिंग एप्स पर लागू हो जाएगा। वहीं अन्य माध्यमों पर यह रोक 17 जनवरी से लागू होगी।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रणवीर की 83 से सामने आया ताहिर का लुक
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 83 से अभिनेता ताहिर राज भसिन का लुक सामने आ गया है। फिल्म में ताहिर सुनिल गावस्कर का किरदार निभाने वाले हैं। इस तस्वीर को अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। तस्वीर के साथ रणवीर ने लिखा, 'ताहिर राज भसिन छोटे उस्ताद सुनिल गावस्कर के रूप में।' गौरतलब है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव सिंह का किरदार निभाने वाले हैं।
 

4 of 5
ranvir shorey - फोटो : social media
रणवीर शौरी के ट्वीट ने खींचा लोगों का ध्यान
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के बाद से प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इस तस्वीर को बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी ने साझा करते हुए लिखा, 'काट के लेंगे आजादी'। रणवीर के इस ट्वीट ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस तस्वीर में दिल्ली के विजयचौक में प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डीसीपी के हाथ पर दांत से काट लिया। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Panipat - फोटो : social mumbai
पानीपत हुई महाराष्ट्र में टैक्स फ्री
अर्जुन कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'पानीपत' को रिलीज हुए एक महीना हो चुका है। फिल्म रिलीज के एक महीने बाद महाराष्ट्र सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार की ओर से इतने दिन बाद फिल्म को टैक्स फ्री करना थोड़ा हैरान कर देने वाला है। हालांकि फिल्म रिलीज के बाद कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा कृति सेनन और संजय दत्त भी मुक्य भूमिका में थे।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें