फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दबंग 3' का ज्यूकबॉक्स और 'पानीपत' का पहला गाना रिलीज, तैमूर ने दिखाया एटीट्यूड, पांच खबरें

Wed, 13 Nov 2019 04:54 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
तैमूर, पानीपत और दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
Dabangg 3 - फोटो : सोशल मीडिया
दबंग 3 का ज्यूकबॉक्स रिलीज
एक के बाद एक सलमान खान स्टारर दबंग 3 के ऑडियो गाने रिलीज होते जा रहे हैं। ऐसे में अब सलमान खान ने फिल्म का ज्यूकबॉक्स रिलीज कर दिया है। वही हाल ही में फिल्म का पांचवा गाना आवारा रिलीज किया गया था। गाने के पोस्टर को देखकर ऐसा लग रहा है कि गाना सलमान खान और सई मांजरेकर पर फिलमाया गया है। वहीं गाना रोमांटिक फील दे रहा है।  गाने को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, 'पहले इश्क की बात ही कुछ और होती है। सुनो दबंग 3 का नया गाना, #आवारा' इस गाने को म्युजिक साजिद- वाजिद ने दिया है, लिरिक्स समीर अंजान और साजिद ने लिखा है।'


विज्ञापन

3 of 6
तानाजी - फोटो : तानाजी, फिल्म
फिल्म तानाजी में रिवील हुआ सैफ अली खान का लुक
अजय देवगन के साथ फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जहां पहले ही अजय का लुक रिवील कर दिया गया है तो अब खुद अजय ने ही सैफ अली खान का लुक रिवील किया। अजय ने सैफ अली खान का फिल्मी पोस्टर शेयर करते हुए सोशल मीडिया परर लिखा, 'उदयभान के दरबार में गलती की माफी नहीं सिर्फ सजा मिलती है।'

4 of 6
Pooja Bedi and Maneck Contractor - फोटो : social media
पूजा बेदी के फोटोज हुए वायरल
अभिनेत्री पूजा बेदी इन दिनों अपने मंगेतक मानेक कॉन्ट्रेक्टर के साथ वैकेशन एन्जॉय कर रही हैं। फोटोज में दोनों साथ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दोनों के फोटोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि 48 साल की पूजा बेदी ने फरवरी में मानेक से सगाई की थी।
विज्ञापन

5 of 6
Panipat - फोटो : social mumbai
पानीपत का पहला गाना रिलीज
अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त स्टारर फिल्म पानीपत का पहला गाना 'मर्द मराठा' रिलीज हो गया है। यह गाना अर्जुन कपूर और कृति सेनन पर फिल्माया गया है। कृति गाने में डांस करती दिखाई दे रही है। इस गाने के लिरिक्स जहां जावेद अख्तर ने लिखे हैं। गाने को लोग पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तैमूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
तैमूर अली खान का वीडियो वायरल
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं। तैमूर के फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो जाते हैं। ऐसे में अब तैमूर का एक नया वीडियो सामने आया है, वीडियो में तैमूर थोड़ा एटीट्यूड दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं वह किसी काम को भी मना करते हुए कह रहे हैं कि मैं नहीं करूंगा।

पढ़ें: PM मोदी को धमकाने वाली पाकिस्तानी सिंगर के समर्थन में आई ये मॉडल, शेयर किए न्यूड फोटोज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें