फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारस की गर्लफ्रेंड ने आसिम को लगाई फटकार, दबंग 3 पर सलीम खान बोले- फिल्म को भूल जाओ, पांच खबरें

Mon, 02 Dec 2019 02:01 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पारस- आकांक्षा, कमांडो 3 और सलमान- सलीम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
पारस छाबड़ा और आकांशा पुरी - फोटो : सोशल मीडिया
आसिम पर भड़कीं पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड
छोटे पर्दे पर बिग बॉस 13 लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में आसिम ने पारस को गंजा कहा था, इसके साथ ही लग्जरी बजट टास्क के दौरान पारस और शेफाली जब आपस में भिड़े थे तो भी शेफाली ने पारस की विग पर कमेंट किया था। बार बार हो रहे ऐसे कमेंट्स पर अब पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने रिएक्ट किया है।   टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अकांक्षा ने असीम पर गुस्सा निकालते हुए कहा, 'अगर कोई किसी लड़की को बॉडी शेम करता है तो वो गलत है। लेकिन पारस को उसके विग पहनने पर टारगेट करना और उसे बार-बार गंजा कहना कितना सही है मैं जानना चाहती हूं। असीम और शेफाली हमेशा ही पारस के विग पहनने पर भद्दे कमेंट करते हैं। असीम तो शुरुआत से ही ऐसा कर रहा है, घरवाले पारस के लिए स्टैंड क्यों नहीं लेते हैं, जिस तरह वो बाकी घरवालों के लिए लेते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
जावेद जाफरी
'कुली नंबर 1' में जावेद की एंट्री
वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'कुली नंबर वन' लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का शूट जारी है और इस बीच खबर सामने आई है कि फिल्म में अब जावेद जाफरी की भी एंट्री हो गई है। बता दें कि हाल ही में जावेद जाफरी फिल्म 'बाला' में बच्चन भैया के किरदार में नजर आए थे। उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

4 of 6
Commando 3 - फोटो : amar ujala, mumbai
कमांडों 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
विद्युत जामवाल और अदा शर्मा स्टारर कमांडो 3 लोगों की जुबां पर है। हाल ही में फिल्म का एक क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था। फिल्म में एक बार फिर विद्युत जोरदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। वहीं बात फिल्म के कलेक्शन की करें तो फिल्म ने पहले दिन जहां 4 करोड़ 73 लाख रुपये की कमाई की थी तो वहीं फिल्म की कुल कमाई 18.33 करोड़ रुपये हो गई है। गौरतलब है कि फिल्म 29 नवंबर को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
Dharmendra
धर्मेंद्र का वीडियो वायरल
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र पिछले कुछ वक्त से फिल्मों से दूरे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ अपने दिल की बात शेयर करते रहते हैं। ऐसे में अब धर्मेंद्र का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में धर्मेंद्र उनके खेत में अपने नए फल उगने से काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही आप धर्मेंद्र की खुशी उनके चेहरे पर साफ देख सकते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, 'किसान के, हीरे-जवाहरात, खुशी की, इन्तिहा महसूस कीजिए। रूह सरशर हो जाएगी आपकी। आप सभी को प्यार'।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Salim Khan and Salman Khan - फोटो : file photo
दबंग 3 पर सलीम खान का रिएक्शन
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म दबंग 3 है। हाल ही में फिल्म का गाना मुन्ना बदनाम हुआ रिलीज किया गया। इस दौरान सलमान ने मीडिया से खुलकर बात की। बातचीत के दौरान जब सलमान खान से फिल्म के बारे में उनके पिता का रिएक्शन पूछा गया तो सलमान ने कहा, 'मेरे पापा हमारी फिल्मों को लेकर काफी क्रिटिकल रहते हैं। ज्यादातर वो हमें फिल्मों को लेकर सीधे-सीधे बोल देते हैं कि ये फिल्म चली गई बेटा इसके बारे में भूल जाओ। ऐसे ही कुछ शब्द उन्होंने दबंग 3 के लिए भी बोले लेकिन पॉजिटिव मेनर में। उन्होंने कहा कि इसके बारे में भूल जाओ, टेंशन मत लो। इस फिल्म की सफलता को अपने सिर पर मत आने दो। अपनी दूसरी फिल्मों के लिए मेहनत करो।'

पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं सिद्धू की बेटी, तस्वीरें देख आप भी करेंगे तारीफ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें