फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉबी से पहले इस अभिनेता को मिली थी रेस 3, KIFF में अमिताभ के न आने पर ये बोलीं CM ममता, पांच खबरें

Tue, 12 Nov 2019 04:59 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ , बॉबी और धनुष - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें..
विज्ञापन

2 of 6
sidharth malhotra
बॉबी से पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा को ऑफर हुई थी रेस 3
सलमान खान स्टारर फिल्म रेस 3 में बॉबी देओल ने अपनी दमदार बॉडी से सभी का दिल जीता था। ऐसे में अब फिल्म को लेकर एक बात सामने आई है। दरअसल बॉबी का किरदार रेस 3 में पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा को ऑफर हुई थी। लेकिन बिजी रूटीन के चलते सिद्धार्थ को उस फिल्म के लिए इनकार करना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 6
bala - फोटो : amar ujala, mumbai
पैपराजी के लिए बाला की स्पेशल स्क्रीनिंग
आयुष्मा खुराना, भूमि पेडनेकर और यामी गौतम स्टारर फिल्म बाला को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में अब यामी गौतम ने पैपराजी के  लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी।वहीं फिल्म खत्म होने के बाद खुद यामी ने थिएटर पहुंचकर फीडबैक भी लिया। यामी ने अपने इंस्टाग्राम पर पैपराजी के साथ फोटो भी शेयर की है।

4 of 6
रजनीकांत और धनुष - फोटो : सोशल मीडिया
दामाद को टक्कर देंगे रजनीकांत
अगले साल पोंगल के खास अवसर पर रजनीकांत एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने आ रहे हैं। लेकिन हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस ही खास मौके पर रजनीकांत के दामाद धनुष की फिल्म भी रिलीज हो सकती है। दरअसल रजनीकांत की फिल्म दरबार और धनुष की फिल्म पट्टास एक साथ रिलीज हो सकती है। यानी रजनीकांत अपने ही दामाद को बड़े पर्दे पर टक्कर देते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Bachchan Pandey - फोटो : amar ujala mumbai
क्या नहीं होगा लाल सिंह चड्ढा और बच्चन पांडे का क्लैश
हाल ही में अक्षय कुमार ने फिल्म बेल बॉटम का एलान किया था। फिल्म 22 जनवरी 2021 को रिलीज होगी। वहीं इससे पहले अक्षय फिल्म बच्चन पांडे के लिए भी एलान कर चुके हैं। बच्चन पांडे को लेकर खबरें आ रही थी कि फिल्म क्रिसमस 2020 में रिलीज होगी। वहीं ऐसी भी खबरें सामने आ रही थीं कि बच्चन पांडे और लाल सिंह चड्ढा क्लैश हो सकती है। लेकिन अब ऐसा सुनने को मिल रहा है कि दोनों फिल्मों का क्लैश रुक सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चन पांडे की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है जबकि लाल सिंह चड्ढा का शूट शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमिताभ बच्चन और ममता बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ के कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नहीं पहुंचने पर ममता का रिएक्शन
तबीयत ठीक न होने के चलते अमिताभ बच्चन कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल  में नहीं पहुंच पाए। इसको लेकर उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होता, लेकिन मेरी तबीयत के वजह से मैं बेड पर हूं। कोलकाता के लोगों और KIFF से माफी मांगता हूं।' वहीं अब ममता बनर्जी ने भी इस मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज वो नहीं आ सके, लेकिन मुझे विश्वास है कि अमित जी का ध्यान इस समारोह में ही लगा होगा। हम इस समारोह को उनके बिना सोच भी नहीं सकते।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें