फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसिम ने तोड़ा शिल्पा शिंदे का ये रिकॉर्ड, 'हाथ लगाते ही गंदी हो जाएंगी अनन्या पांडे', पांच खबरें

Tue, 03 Dec 2019 01:14 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनन्या, टोनी- एल्नाज नोरोजी और आसिम रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
Asim Riaz - फोटो : twitter
आसिम रियाज ने तोड़ा शिल्पा शिंदे का रिकॉर्ड
बिग बॉस 13 का असर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे के बाद अब बिग बॉस 13 के आसिम रियाज सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं उनके नाम सबसे ज्यादा ट्रेंड करने का भी रिकॉर्ड बन गया है। BiggBossCritic3 के नाम से चलने वाले ट्विटर हैंडल के ट्वीट के मुताबिक  #UnstoppableAsim ने ट्विटर पर एक मिलियन से ज्यादा ट्वीट क्रॉस कर लिए हैं। 

विज्ञापन

3 of 6
Pati Patni Aur Woh - फोटो : social media
पति पत्नी और वो का नया गाना रिलीज
कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो का नया गाना 'तू यार मेरा' रिलीज हो गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह और नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है। बता दें कि इस गाने से पहले फिल्म के गाने अखियों से गाोली मारे, धीमे धीमे और दिलबरा को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल चुका है।

4 of 6
अनन्या पांडे और ईशान खट्टर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
रोमांटिक किरदार में नजर आएंगी अनन्या पांडे 
फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं अनन्या पांडे की तीसरी फिल्म 'खाली पीली' है। फिल्म में अनन्या ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगी। फिल्म की कहानी मुंबई के दो टपोरियों के बारे में हैं और ये एक इंटेंस रोमांटिक फिल्म है। फिल्म का निर्देशन मकबूल खान कर रहे हैं। फिल्म के बारे में अनन्या ने कहा कि, 'खाली पीली में, मेरा किरदार पूजा बम्बईया भाषा में बात करता है। ये पहली फिल्म है जहां मुझे अपने बोलने का तरीका बदलना पड़ रहा है।'

विज्ञापन

5 of 6
Kartik Aaryan, Bhumi Pednekar, Ananya Pandey - फोटो : amar ujala mumbai
अनन्या पांडे पर कार्तिक की मां का रिएक्शन
सारा अली खान से ब्रेकअप की खबरें सामने आने के बाद से कार्तिक आर्यन का नाम अनन्या पांडे से जुड़ना शुरू हो गया है। हालांकि इस पर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इस बीच फिल्म पति पत्नी और वो के प्रमोशन के दौरान कार्तिक ने एक खुलासा किया है। कार्तिक ने कहा, 'मेरी मम्मी अनन्या को देख बड़ी खुश हो गईं थी। वो बोलीं कि बड़ी सुंदर लड़की है। एक दम दूध जैसी है, हाथ लगाऊंगी तो गंदी हो जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Urvashi Rautela and Tony Kakkar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
टोनी कक्कड़ का नया गाना रिलीज
नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ का नया गाना  'नागिन जैसी कमर हिला' रिलीज हो चुका है। गाना यू-ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में टोनी के साथ एक्ट्रेस एल्नाज नोरोजी  भी नजर आ रही हैं। बता दें कि इस न सिर्फ टोनी ने इस गाने को गाया है बल्कि इसके लिरिक्स और म्यूजिक भी दिया है। बता दें कि इससे पहले टोनी उर्वशी रौतेला के साथ भी एक सुपरिहट गाना दे चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें