बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें...
विज्ञापन
2 of 6
amitabh bachchan
- फोटो : social media
केबीसी 11 के सेट पर वापस लौटे अमिताभ बच्चन
करीब एक हफ्ते बाद अमिताभ बच्चन केबीसी 11 के शॉट पर वापस लौट आए हैं। मंगलवार देर रात अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर कुछ फोटोज शेयर किए और लिखा- जी हां...मेहनत के साथ सीखने के लिए वापस लौट आया हूं। आगे बढ़ते कदम, सिर नीचे, पूरा दिन काम में लगाते हुए और 'केबीसी कर्मवीर और सप्ताह के नए ग्रुप के लिए ड्रेसिंग और ब्रीफिंग को तैयार। सेट पर जॉगिंग और हमेशा की तरह बेहद चाहने वाली ऑडियंस का उत्साह और तालियां...बाकी सब भूल गया।' इसके साथ ही अमिताभ ने ट्विटर पर भी फोटोज शेयर करते हुए लिखा- 'वर-संवर के संवार दिया, चेहरे के हर अंग को, अब छोड़ भी दो यारों खेल केबीसी को शुरू करने दो।'
विज्ञापन
3 of 6
Vidyut Jammwal
- फोटो : amar ujala mumbai
कमांडो 3 का टीजर रिलीज
सभी को अपने दमदार एक्शन से कायल करने वाले विद्युत जामवाल की अपकमिंग फिल्म कमांडो 3 का आज टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में कमांडो और कमांडो 2 के जिक्र के साथ बताया जा रहा है कि इस बार कमांडो देश के लिए लड़ेगा। कमांडो 3 के एक सीन में विद्युत जोरदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि कमांडो 3 का ट्रेलर कल रिलीज होगा।
4 of 6
Anushka Sharma
- फोटो : Social Media
जानें क्यों शाकाहारी हो गई हैं अनुष्का शर्मा
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने एलान किया था कि वो शाकाहारी हो गई हैं। ऐसे में उनके तमाम फैंस ये जानना चाह रहे थे कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। इस बारे में अब सोशल मीडिया पर खुलासा किया है। अनुष्का ने एक फिल्म का ट्रेलर ट्वीट करते हुए लिखा- 'जब से मैं वेजिटेरियन बनी हूं तबसे एक सवाल मुझसे सबसे ज्यादा पूछा गया है, 'तुम्हें अपना प्रोटीन कहां से मिलता है?' द गेम चेंजर्स फिल्म जो कि नेटफ्लिक्स पर मौजूद है, ये उन सारे सवालों का सवाब है।' इसके आगे अनुष्का ने लिखा- 'लेकिन सीरियसली, मैंने ये फिल्म देखी और ये आंखें खोल देती है। ये आपकी मदद करती है फिटनेस और उसके आगे के आयामों को समझने में।'
विज्ञापन
5 of 6
Shah rukh Khan, Gauri Khan
- फोटो : social media
कैसे बर्थडे मनाएंगे शाहरुख खान
2 नवंबर को बॉलीवुड के किंग खान का जन्मदिन है। शाहरुख खान के बर्थडे को लेकर अभी से ही सोशल मीडिया पर खुमार चढ़ने लगा है। ऐसे में नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख बर्थडे पर किसी भी प्रकार के सेलिब्रेशन से दूर रहना चाहते हैं। इस खास दिन पर वह घर पर ही डिनर करेंगे और इस खास दिन को एन्जॉय करेंगे। गौरतलब है कि हर साल शाहरुख के जन्मदिन पर उनके घर मन्नत के बाहर फैंस जमा होते हैं और शाहरुख बाहर आकर सभी का अभिवादन करते हैं।
बदल गई उजड़ा चमन की रिलीज डेट
सनी सिंह और करिश्मा शर्मा स्टारर फिल्म उजड़ा चमन की रिलीजिंग डेट बदल गई है। फिल्म अब एक नवंबर को रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म पहले आठ नवंबर को रिलीज होने वाली थी। फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आ गया है, जिसमें फिल्म की नई रिलीजिंग डेट लिखी हुई है। गौरतलब है कि सन्नी सिंह और करिश्मा के अलावा मानवी गारू और ऐश्वर्या सखूजा भी फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं।