फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे के लिए अक्षय परिवार सहित लंदन रवाना और शिवानी दुर्गा अस्पताल में दाखिल, पढ़ें 5 खबरें

Sun, 08 Sep 2019 07:22 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परिवार के साथ अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
परिवार के साथ लंदन में जन्मदिन मनाएंगे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बेहतरीन बैलेंस बनाए रखने वाले बॉलीवुड के चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं। अपनी फिल्मों के लेकर वो बेहद व्यस्त रहते हैं लेकिन इसी बिजी शेड्यूल से भी, वह अपने परिवार के लिए समय निकाल ही लेते हैं। हाल में अक्षय अपनी पत्नी ट्विंकल और बेटी नितारा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। दरअसल खिलाड़ी कुमार अक्षय मुंबई के एयरपोर्ट पर लंदंन की फ्लाइट पकड़ने पहुंचे हैं। परिवार संग लंदंन के लिए रवाना हो रहे अक्षय कुमार एक खास मौके के लिए वहां जा रहे हैं। यह खास मौका उनके 52वें जन्मदिन का है, जो 9 सितंबर को आता है। अपने इसी 52वें जन्मदिन को वह सिर्फ अपने परिवार के साथ मनाना चाहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
गुमनामी का सीन - फोटो : सोशल मीडिया
'गुमनामी' का ट्रेलर रिलीज
2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म  'गुमनामी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में लीड रोल प्रोसेनजीत चैटर्जी ने निभाया है। फिल्म का डायरेक्शन श्रीजित मुखर्जी ने किया है। ट्रेलर की शुरूआत 18 अगस्त 1945 डेट के साथ होती है। जिसमें प्लेन क्रैश का सीन दिखाया जाता है। बाद में कुछ सवाल दिखाए जाते हैं। कमीशन की कार्रवाई से लेकर उस पर हुई राजनीति जैसी चीजों को भी दिखाया गया है।


विज्ञापन

3 of 5
शिवानी दुर्गा
बिग बॉस सीजन 11 का हिस्सा रहीं साध्वी शिवानी दुर्गा अस्पताल में भर्ती 
बिग बॉस सीजन 11 का हिस्सा रहीं साध्वी शिवानी दुर्गा के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल साध्वी शिवानी दुर्गा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें सीने और बांयी बाजू में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद वह सीधे अस्तपाल पहुंचीं। फोटो को उन्हीं के वैरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा गया- "शिवानी दुर्गा को पिछली रात सीने और बांयी बाजू में दर्द के चलते अस्पाल में भर्ती किया गया। अब वह वापस आ गई हैं। आराम करने से वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी। आप सभी के आशीर्वाद की जरूरत है।'


4 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिर से अनुभव सिन्हा  के साथ नजर आएंगी तापसी पन्नू
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू एक बार फिर से साथ में काम करते नजर आ सकते हैं। इस बात की जानकारी खुद अनुभव सिन्हा ने सोशल मीडिया पर दी और बताया कि अगले साल मार्च में फिल्म रिलीज होगी।  बता दें कि इससे पहले तापसी और अनुभव फिल्म मुल्क में साथ नजर आए थे। उस फिल्म में तापसी ने एक वकील का किरदार निभाया था। तापसी के साथ फिल्म में ऋषि कपूर और मनोज पाह्वा भी मुख्य भूमिका थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hina khan - फोटो : social media
'कसौटी जिन्दगी की' में कमोलिका नहीं बनेंगी हिना खान
पार्थ समथान, एरिका फर्नांडिस और करण सिंह ग्रोवर स्टारर टीवी शो कसौटी जिंदगी की दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि पिछले कुछ वक्त से शो टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पा रहा है। ऐसे में राइटर फिर से कोमोलिका को वापस लाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इस बार हिना खान शो में कोमोलिका बनकर वापस नहीं आएंगी बल्कि जैस्मीन भसीन नजर आ सकती हैं।


पढ़ें: सलमान खान के साथ गाना गाते नजर आईं रानू मंडल, जानें क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें