सोशल मीडिया का खुमार न ही सिर्फ फिल्मी सितारों को रहता है बल्कि उनके स्टार किड्स भी इसके खूब दीवाने हैं। ये स्टार किड्स इंस्टाग्राम की नए सेलेब्रिटी बन गए हैं। चकाचौंध भरी पार्टियों से लेकर खूबसूरत लोकेशन्स पर वैकेशन की तस्वीरों पर खूब लाइक्स आते हैं।
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या अब थोड़े पुराने हो चले हैं, मिलिए इंस्टाग्राम के नए सितारों से...
विज्ञापन
2 of 8
स्टार किड्स
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी न्यूयॉर्क फिल्म अकेडमी में पढ़ती हैं। वह इंस्टाग्राम पर इतनी फेमस हैं कि बॉलीवुड से उन्हें अक्सर फिल्मों को ऑफर आते रहते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
स्टार किड्स
चंकी पांडे की भतीजी अलाना पांडे भी इंस्टाग्राम पर किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। उनके 83 हजार फॉलोअर्स हैं। अपनी पार्टी और कपड़ों की वह अक्सर तस्वीरें डालती रहती हैं।
4 of 8
स्टार किड्स
अलाना के भाई अहान पांडे के इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अहान ने हाल ही में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी के लिए रैंप वॉक की थी जिसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ था।
विज्ञापन
5 of 8
स्टार किड्स
आलिया कश्यप निर्देशक अनुराग कश्यप की जान हैं। आलिया अक्सर अपनी बेस्ट फ्रेंड खुशी कपूर के साथ पार्टी की तस्वीरें डालती रहती हैं। उनक स्टाइल स्टेटमेंट किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है।
विज्ञापन
6 of 8
स्टार किड्स
इम्तियाज अली की बेटी इदा काफी स्टाइलिश हैं। वह फैशन के मामले में हीरोइनों से भी आगे हैं।
विज्ञापन
7 of 8
स्टार किड्स
भाग्यश्री के दोनों बच्चे इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। उनकी बेटी अवंतिका इस फोटो शेयरिंग साइट का बखूबी इस्तेमाल करती हैं। अपने कपड़ों से लेकर छुट्टियों तक, अवंतिका सबकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
भाग्यश्री का लाडला अभिमन्यू जल्द ही फिल्मों में एंट्री लेने वाले हैं लेकिन उससे पहले ही उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अभिमन्यू अक्सर अपनी तस्वीरें अपने फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं।