टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में नौकरानी नीलू के किरदार से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली छोटे परदे की अदाकार नीरू अग्रवाल का बीते मंगलवार को निधन हो गया था। अचानक उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। छोटे परदे के सभी सितारों ने नीरू अग्रवाल के निधन पर दुख प्रकट किया। कुछ कलाकारों ने तो सोशल मीडिया के जरिए उनके लिए भावुक मैसेज भी कर डाला। इस बीच उनका निधन कैसे हुआ इस बात को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
2 of 5
नीरू अग्रवाल के निधन के समय इस तरह की खबरे थीं कि वह सुबह बाथरूम में चक्कर आने से गिर गईं। और अस्पताल ले जाते समय उन्होंने आखिरी सांस ली। लेकिन अब नीरू अग्रवाल की बहन ने उनके निधन को लेकर बड़ा खुलासा किया है जो हैरान करने वाला है। उनकी बहन ने बताया कि नीरू अग्रवाल के निधन की वजह कोई नहीं जान पा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
दरअसल उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 3 बजे नीरू अग्रवाल बाथरूम में गईं। लेकिन वह बाथरूम का दरवाजा खोलने में असमर्थ रहीं। नीरू अग्रवाल की बहन के अनुसार बाथरूम में बंद हो जाने पर नीरू ने 2-3 बार दरवाजा खोलने के लिए आवाज भी लगाई। लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंच सका जिसके चलते वह बाथरूम में ही बंद रहीं। कुछ समय बाद नीरू अग्रवाल की 9 साल की बेटी वैष्णवी को जब पता चला कि उनकी मां बाथरूम में बंद है तो उन्होंने 3-4 लोगों के साथ मिलकर बाथरुम के दरवाजे को तुड़वाया।
4 of 5
नीरू अग्रवाल की बहन आगे कहती हैं कि बाथरूम का जब दरवाजा खुला तो नीरू का शव जमीन पर पड़ा मिला और उनका पूरा शरीर नीला पड़ा चुका था। उनकी बहन के अनुसार उनका निधन बाथरूम में हो चुका था। नीरू अग्रवाल की बहन का मानना है कि अभी तक पता नहीं चल पाया कि मंगलवार की सुबह 3 बजे बाथरूम में नीरू अग्रवाल के साथ ऐसा कैसा हादसा हुआ जो उनका शरीर नीला पड़ा गया था।
बताया यह भी जा रहा है कि नीरू अग्रवाल का जिस समय निधन हुआ उससे पहले वह 4-5 दिन से बुखार से ग्रस्त थीं। उनके निधन के बाद टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर 'ये है मोहब्बतें' के कलाकार करण पटेल ने भी सोशल मीडिया के जरिए नीरू अग्रवाल के निधन पर दुख प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।