एक बार फिर अपनी बदमाशियों और फनी हरकतों से सबको लोटपोट करने आ रही फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' का एक और पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का नया पोस्टर काफी फनी और फुकरे टाइप का है...
विज्ञापन
2 of 5
Fukrey Returns
बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा एक बार फिर इन चार लड़कों के साथ धमाल करने की फिराक में हैं। फिल्म के दोनों पोस्टर को देखकर लगता है कि वे अपने दर्शकों को हंसाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। #FukreyReturns to release on the original release date: 8 Dec 2017... Check out its new poster... It’s wacky... pic.twitter.com/fU1GcrSfmv— taran adarsh (@taran_adarsh) November 21, 2017
विज्ञापन
3 of 5
Fukrey Returns
पोस्टर की बात करें तो चारों फुकरों के सिर कटे हुए हैं और सभी ने अपने-अपने सिर एक थाली में पकड़े हुए हैं। पर खास बात ये है कि चूचा पोस्टर में सबसे ज्यादा फनी दिखाई दे रहा है। वहीं, इस पोस्टर में भोली पंजाबन भी बड़े एटीट्यूड में दिख रही हैं।
4 of 5
फुकरे रिटर्न्स
- फोटो : Twitter
फिल्म 15 दिसंबर को रिलीज होगी। इस बार फुकरे की गैंग में हनी (पुलकित शर्मा), चूचा (वरुण शर्मा), जफर (अली फजल) और लाली (मनजोत सिंह) शामिल हैं। हाल में फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट के साथ फिल्म के कैरेक्टर पोस्टर को भी रिलीज किया था।
बता दें कि साल 2013 में आई फिल्म 'फुकरे' एक हिट फिल्म रही थी । इस फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं था बावजूद इसके इस फिल्म ने शानदार कंटेंट और एक्टिंग के दम पर अच्छी कमाई की थी । जिसके बाद एक बार फिर दर्शक 'फुकरे रिर्टन्स' से इसी तरह के कॉमेडी मसाले की उम्मीद कर रहे हैं। बता दें इससे पहले इस फिल्म के टीजर को रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।