फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की बेटी की पहली फिल्म के 5 पोस्टर आए सामने, 5वां पोस्टर देखते ही दिल जाएगा 'धड़क'

Fri, 08 Jun 2018 11:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dhadak
डायरेक्टर शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं श्रीदेवी के बेटी जाह्नवी कपूर का नया पोस्टर सामने आया है। नए पोस्टर में जाह्नवी और ईशान एक दूसरे को रंग लगाते बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। यह फिल्म अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
dhadak
जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है। श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी को बड़े परदे पर देख पातीं , इससे पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा दिया। 'धड़क' श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का बॉलीवुड डेब्यू है और शाहिद कपूर के भाई ईशान की दूसरी फिल्म।
विज्ञापन

3 of 5
Dhadak
इससे पहले भी धड़क के कई पोस्टर सामने आ चुके हैं लेकिन इस पोस्टर की खास बात ये है कि ये श्रीदेवी के निधन के बाद का पहला पोस्टर है। आज अगर श्रीदेवी जिंदा होती तो अपनी बेटी का ये पोस्टर देख बेहद खुश होती लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।

4 of 5
Dhadak
श्रीदेवी की आखिरी फिल्म 'मॉम' के प्रमोशन के दौरान मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में श्रीदेवी ने कहा था कि उन्हें 'जाह्नवी को शादीशुदा देखकर ज्यादा खुशी मिलेगी।' धड़क मराठी फिल्म 'सैराठ' की हिंदी रीमेक है। साल 2016 में आई मराठी की बदला लेने वाली रोमांटिक कहानी सैराट में आकाश ठोसर और रिंकू राजगुरू ने लीड रोल किया था। महज चार करोड़ रूपये में बनी सैराट ने 110 करोड़ रूपये की कमाई की थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dhadak
बता दें, 'धड़क' की शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से ही जाह्नवी मां श्रीदेवी, पिता बोनी कपूर और बहन खुशी के साथ दुबई नहीं गई थीं। 24 फरवरी की रात उनका निधन हो गया था लेकिन जाह्नवी ने अपने सपने को पूरा करने के लिए मां के निधन के कुछ दिन बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। धड़क पहले 6 जुलाई को रिलीज होने वाली यह फिल्म अब 20 जुलाई को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें