फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अक्टूबर' में ऐसे दिखेंगे एक्टर वरुण धवन, तस्वीरें हो रहीं हैं वायरल

Mon, 11 Dec 2017 08:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 5
varun dhawan
शूजित सरकार की आने वाली फिल्म 'अक्टूबर' की शूटिंग खत्म हो चुकी है और फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम हो रहा है। इस फिल्म की शूटिंग सिर्फ 38 दिनों में खत्म हुई है। अब फिल्म के प्रमोशन पर ध्यान देना शुरू किया जाएगा। फिल्म की तरफ से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जानी शुरू की जा चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
varun dhawan
'अक्टूबर' फिल्म की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं है। फिल्म में पहली बार वरुण धवन एक्ट्रेस बनिता संधू के साथ नजर आएंगे। अक्टूबर फिल्म एक रोमांटिक और लव स्टोरी बेस्ड फिल्म है। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में की गई है। 
    #OCTOBER. Shooting in Manali was one of the best shooting experiences I have ever had. @banita.sandhu I miss you and the dog see you soon. April 13 th #Octoberiscoming A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Dec 9, 2017 at 11:12pm PST
विज्ञापन

3 of 5
फिलहाल फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है उसके बाद पता चल पाएगा कि फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री कैसी है लेकिन जब बात रोमांस की हो तो वरुण हालिया सभी एक्टर्स से कहीं आगे हैं।

4 of 5
फिल्म का डायरेक्शन किया है शूजित सरकार ने। कहानी लिखी है जूही चतुर्वेदी ने। फिल्म का आख़िरी शूट मनाली में किया गया है। फिल्म 13 अप्रैल 2018के दिन रिलीज होने वाली है। ये वैसे तो लव स्टोरी होगी लेकिन शूजित का कहना है कि ये प्यार की कोई आम कहानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Varun Dhawan
शूजित सरकार ने कहा, 'ये अपने आप में अलग फिल्म है। इसकी तैयारी हमनें 'पीकू' के बाद ही शुरू कर दी थी जब अखबार में एक आर्टिकल देख कर हमे आइडिया आया था।' वहीं वरुण धवन ने कहा, 'मैं काफी एक्साइटेड हूं। शूजित के बारे में सबसे खास बात ये है कि वो अपने काम को लेकर काफी क्लीयर रहते हैं। ये फिल्म मेरी पिछली फिल्मों से काफी अलग है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें