फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी सिक्योरिटी के बावजूद तस्वीर Leak, पहले कभी ऐसे नहीं दिखे अक्षय कुमार

Sat, 02 Dec 2017 02:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
Akshay Kumar - फोटो : Twitter
मुंबई के वडाला क्रिकेट ग्राउंड में अक्षय कुमार फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें करीब 20 बाउंसर्स और दर्जन भर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेर रखा था। इतनी टाइट सिक्योरिटी के बावजूद 'खिलाड़ी' कुमार कैमरे में कैद कर लिये गए। तस्वीर लीक होते ही उनके नए अवतार की चर्चा शुरू हो गई है।

(यह तस्वीर अक्षय कुमार के एक फोटोशूट से ली गई है)
विज्ञापन

2 of 4
Akshay Kumar
अक्षय कुमार की नई तस्वीर उनकी फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग के दौरान ली गई है। चेहरे पर लटकते लंबे बाल, पतली मूंछ, सफेद धोती और काले रंग के ओवरकोट में अक्षय कुमार बिलकुल नए गेटअप में नजर आ रहे हैं। उनको यह लुक फिल्म 'गोल्ड' के लिए दिया गया है। फिल्म 'गोल्ड' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। 
विज्ञापन

3 of 4
Akshay Kumar
यह फिल्म हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह पर आधारित है जिनकी वजह से देश ने ओलंपिक में अपना पहला गोल्ड मेडल में जीता था। फिल्म 1948 लंदन ओलंपिक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी। बड़े पर्दे पर इसका मुकाबला रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से होगा। 
विज्ञापन

4 of 4
Gold
फिल्म 'गोल्ड' को रीमा कागटी डायरेक्ट कर रही हैं। वहीं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर इसे प्रोड्यूज कर रहे हैं। फिल्म 'गोल्ड' से टीवी की मशहूर एक्ट्रेस 'नागिन' यानी मॉनी रॉय बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में रवीना टंडन, निकिता दत्ता और कुनाल कपूर भी नजर आएंगे।

पढ़ें: 'ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के सेट पर अक्षय के साथ हादसा, शो की शूटिंग रोकी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें